फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in America: US claims China hoarding PPE Masks and other medical equipment, now selling at high rates

अमेरिका का दावा- चीन ने की पीपीई की जमाखोरी, अब महंगे दामों पर बेच रहा है

Tue, 21 Apr 2020 09:16 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 21 Apr 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in America: US claims China hoarding PPE Masks and other medical equipment, now selling at high rates
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका ने चीन पर चिकित्सा उपकरणों की जमाखोरी का आरोप लगाया है। व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने दावा किया है कि जनवरी और फरवरी में चीन ने 18 गुना अधिक मात्रा में मास्क और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) खरीदे हैं जिन्हें वो अब उच्च दरों पर बेच रहा है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के व्यापार और विनिर्माण के निदेशक पीटर नवारो ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारत और ब्राजील सहित कई देशों के पास पर्याप्त पीपीई किट नहीं हैं क्योंकि बीजिंग उन्हें जमा कर रहा था। नवारो ने एक साक्षात्कार में फॉक्स बिजनेस न्यूज को बताया कि चीन ने वायरस को छुपाते हुए दुनियाभर की सभी पीपीई किटों को इकट्ठा कर लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मेरे पास सीधे चीन सरकार के सीमा शुल्क संघ से साक्ष्य हैं जो दिखाते हैं कि जनवरी और फरवरी के महीने में उन्होंने 18 गुना अधिक मास्क खरीदे थे। उनके पास दो अरब से ज्यादा मास्क थे। उन्होंने चश्मे और दस्तानों दोनों के अपने खर्च को बढ़ा दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नवारो के अनुसार, यूरोप, भारत, ब्राजील और अन्य के पास पर्याप्त पीपीई नहीं है क्योंकि चीन इनकी जमाखोरी कर रहा है। अधिकारी ने कहा, चीन न केवल चिकित्सा उपकरणों की जमाखोरी कर रहा है बल्कि ऊंची दर पर इन्हें बेच भी रहा है। इस तरह दुनियाभर में इन्हें बेचना गलत है।


नवारो ने कहा कि ऐसी बातों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि कोई भी देश, जो अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का हिस्सा होने का दावा करता है उसके लिए इस तरह से बर्ताव करना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed