{"_id":"5e98096a8ebc3e76c6049780","slug":"coronavirus-in-america-indian-american-singer-made-video-song-in-honor-of-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रुकता ही नहीं तू कहीं हार के’, भारतीय मूल की अमेरिकी गायिका ने डॉक्टरों के लिए बनाया वीडियो गाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
‘रुकता ही नहीं तू कहीं हार के’, भारतीय मूल की अमेरिकी गायिका ने डॉक्टरों के लिए बनाया वीडियो गाना
Thu, 16 Apr 2020 12:59 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
भारतीय मूल की एक अमेरिकी गायिका ने जान को जोखिम में डालकर जानलेवा कोरोना वायरस से लड़ रहे डॉक्टरों के सम्मान में बुधवार को एक वीडियो गीत जारी किया। अनुराधा पालकुर्ती ने इस गीत को गाया है और इसका शीर्षक ‘रुकता ही नहीं तू कहीं हार के’ है। बोस्टन स्थित जूजू प्रोडक्शंस ने एक हफ्ते के भीतर इसे तैयार किया है।
विज्ञापन
मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर भारतीय मूल के कई डॉक्टरों के डटे रहने से पालकुर्ती उनके समर्पण और सेवा से प्रेरित हुईं। इस गीत को बोस्टन की कवियत्री और पटकथा लेखक सुनयना काचरू ने लिखा है।
विज्ञापन
संगीत कमलेश भडकाम्कर ने दिया है तथा वीडियो निखिल जोशी ने बनाई है। पालकुर्ती ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे जो हर दिन कर रहे हैं यह उसके सम्मान में है। वीडियो में कम से कम सैकड़ों और चेहरे होने चाहिए थे। हम 100 ऐसे परिवारों को निजी तौर पर जानते हैं और उनकी तस्वीरें नहीं मिल पाईं।’
विज्ञापन