फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Angela Merkel Germany News in Hindi: Angela Merkel in quarantined after contact with doctor who tested positive

Angela Merkel: जर्मनी की चांसलर क्वॉरंटीन, वैक्सीन देने वाला डॉक्टर निकला कोरोना वायरस पॉजिटिव

Mon, 23 Mar 2020 10:28 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, बर्लिन Published by: देव कश्यप Updated Mon, 23 Mar 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Angela Merkel Germany News in Hindi: Angela Merkel in quarantined after contact with doctor who tested positive
German Chancellor Angela Merkel (File Photo) - फोटो : Twitter

दुनिया के 180 से ज्यादा देशों में इस वक्त कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। बड़ी से बड़ी हस्ती भी इसके चपेट में आने से नहीं बच पा रहे हैं। ताजा मामला जर्मनी का है, जहां चांसलर एंजेला मर्केल को क्वॉरंटीन होना पड़ा है। हालांकि, मर्केल के टेस्ट अभी होने बाकी हैं और यह देखा जाना है कि वह कोरोना वायरस संक्रमण के  लिए पॉजिटिव हैं या नहीं। जर्मनी में अब तक कोरोना के चलते 93 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


डॉक्टर के संपर्क में आने के बाद हुई क्वारंटीन
मर्केल के प्रवक्ता स्टेफन सीबर्ट ने बताया कि एंजेला मर्केल को शुक्रवार को दोपहर में एक डॉक्टर ने न्यूमोकोकल इन्फेक्शन के लिए वैक्सीन दी थी। यह डॉक्टर बाद में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। इसकी जानकारी मर्केल को रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के तुरंत बाद दी गई। मर्केल कोरोना से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए जाने को लेकर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं। स्टेफन सीबर्ट के मुताबिक मर्केल (65) के जरूरी टेस्ट किए जाएंगे और वह इस दौरान अपने घर से ही काम करेंगी।
विज्ञापन


आइसोलेशन में जाने से पहले मर्केल ने दो हफ्ते के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम जारी किए थे। उन्होंने बताया था कि अपने घर से बाहर सिर्फ एक इंसान से संपर्क में आने की इजाजत होगी। रेस्तरां खोलने की इजाजत दी गई, लेकिन सिर्फ टेकआअट और डिलिवरी सर्विसेज के लिए। हेयरड्रेसर, मसाज स्टूडियो और टैटू पार्लर बंद करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लोगों से डेढ़ मीटर की दूरी पर रहने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी में अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।  यूरोप अब कोरोना वायरस का गढ़ बनता जा रहा है। इटली, स्पेन और जर्मनी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में पहुंच चुके हैं। यूरोप लॉकडाउन की स्थिति में है क्योंकि वैश्विक महामारी का केंद्र चीन से इटली, स्पेन, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों में स्थानांतरित हो गया है।

यूरोपीय संघ की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले इन देशों ने यूरो मुद्रा को साझा करने वाले राष्ट्रों के ब्लॉक में आर्थिक जीवन को अपंग करते हुए सभी गैर-व्यापारिक दुकानों को बंद कर दिया है। इटली में चीन के बाहर सबसे अधिक संक्रमण है, इसके बाद स्पेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, ईरान, फ्रांस और दक्षिण कोरिया का स्थान है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए जर्मनी ने फ्रांस, स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और लक्जमबर्ग के साथ अपनी सीमाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं।


इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के प्रेस सचिव के साथ संपर्क में आने के बाद अपना परीक्षण कराया था जो कि निगेटिव निकला था। बोल्सोनारो का रिपोर्ट भी निगेटिव आया था। अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने भी अपने कार्यालय के एक सदस्य के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जांच कराई थी, माइक पेंस का रिपोर्ट भी निगेटिव आया था। वहीं कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed