कोरोना का खौफः पाकिस्तान में ड्यूटी करने से कतरा रहे सैनिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की सेना कोरोना से काफी परेशान है। पाकिस्तानी सैनिक कोरोना के डर से ड्यूटी पर जाने से भी कतरा रहे हैं। कई सैन्य अधिकारी भी इस वायरस की चपेट में हैं। ऐसे में दूसरे सैनिकों और अधिकारियों ने ड्यूटी पर जाने से ही इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के कम से कम आठ अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं।
इसमें तीन लेफ्टिनेंट कर्नल, दो कर्नल, दो ब्रिगेडियर और एक मेजर जनरल रैंक के अधिकारी शामिल हैं। यह जानकारी पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि रावलपिंडी के जनरल हेडक्वार्टर में जांच के दौरान अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं। पाकिस्तान में कोरोना के 30 मरीज मिले हैं।
इस्राइली पीएम नेतन्याहू के मुकदमे की सुनवाई टली
कोरोना वायरस का असर इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की सुनवाई पर पड़ा है। जेरूशलम की जिला अदालत ने रविवार को एलान किया कि वह कोरोना के कारण लगी पाबंदियों के चलते नेतन्याहू के आपराधिक मुकदमे पर सुनवाई 24 मई तक के लिए टाल रही है।
नेतन्याहू को कई घोटालों के संबंध में धोखाधड़ी, विश्वासघात और रिश्वत लेने के आरोप में मंगलवार को अदालत में पेश होना था। पीएम पर अपने अमीर दोस्तों से महंगे तोहफे लेने और बदले में उन्हें फायदा पहुंचाने का आरोप है। हालांकि, वह आरोपों से इनकार करते रहे हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी।