फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus effect, Indian Embassy says America should remove the concerns of students of India

कोरोना वायरसः भारतीय दूतावास ने कहा- हमारे छात्रों की चिंताएं दूर करे अमेरिका 

Fri, 20 Mar 2020 05:17 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 20 Mar 2020 05:17 AM IST
विज्ञापन
coronavirus effect, Indian Embassy says America should remove the concerns of students of India
कोरोनावायरस - फोटो : पीटीआई

कोरोना को लेकर अमेरिका में विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के बंद होने से भारतीय छात्र दोहरी मुसीबत में फंस गए हैं। एक तरफ तो उन्हें छात्रावास खाली करने को कहा गया है और दूसरी तरफ भारत और अमेरिका में यात्रा पाबंदियां लगी होने से वे कहीं आने-जाने के नहीं रहे हैं। ऐसे में भारतीय दूतावास ने अमेरिकी सरकार से भारत के छात्रों की परेशानियां दूर करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


अमेरिका ने शैक्षिक संस्थान बंद करने का फैसला कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के मद्देनजर लिया है। मालूम हो कि अमेरिका में दो लाख से भी ज्यादा भारतीय छात्र विभिन्न अकादमिक संस्थानों में विज्ञान, चिकित्सा और तकनीकी क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


300 से ज्यादा शीर्ष अमेरिकी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करते हुए छात्रों से छात्रावास छोड़ने को कहा है, लेकिन दोनों देशों में यात्रा प्रतिबंध लगे होने और सिर्फ कक्षाओं के लिए ही अमेरिका में रहने की अनुमति देने वाली शर्तों के कारण भारतीय छात्र मुश्किल में फंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी शहरों में कई दिनों से हेल्पलाइन चला रहे भारतीय दूतावास और उसके पांच वाणिज्य दूतावासों ने अमेरिका के विदेश मंत्रालय और नागरिकता व आव्रजन सेवाओं से संपर्क किया है ताकि भारत के छात्रों को यहां रहने को लेकर मुश्किलों का सामना न करना पड़े। एजेंसी

अस्थायी व्यवस्था भी की

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा ने कहा कि अगर कोई स्कूल बिना ऑनलाइन दिशा-निर्देश या अन्य वैकल्पिक शिक्षण माध्यमों से अस्थायी तौर पर बंद होता है तो जब तक छात्रों की कक्षाएं बहाल नहीं हो जातीं, तब तक वे स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर इंफोर्मेशन सिस्टम (एसईवीआईएस) में सक्रिय रहेंगे। इसमें गैर प्रवासी छात्र भाग ले सकते हैं और वह एसईवीआईएस में सक्रिय रहेंगे।

अमेरिकी सरकार की करीबी नजर

वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास ने यहां भारतीय छात्रों के लिए जारी संशोधित परामर्श में कहा, ‘अमेरिकी सरकार ने संकेत दिया है कि वह विदेशी छात्रों के लिए पैदा हुई स्थिति पर करीबी नजर रख रही है।’ परामर्श में कहा गया है कि स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम (एसईवीपी) अंतरराष्ट्रीय छात्रों     के लिए दूरस्थ शिक्षा  पर मार्गदर्शन देना  जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed