{"_id":"5e9569cc8ebc3e767940e1b3","slug":"coronavirus-donald-trump-indicates-china-will-suffer-the-consequences-for-giving-wrong-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: गलत जानकारी देने को लेकर चीन को भुगतने होंगे दुष्परिणाम, ट्रंप ने दिए संकेत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: गलत जानकारी देने को लेकर चीन को भुगतने होंगे दुष्परिणाम, ट्रंप ने दिए संकेत
Tue, 14 Apr 2020 01:14 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपती शी जिनपिंग
- फोटो : फाइल फोटो
कोरोना वायरस से एक तरफ जहां पूरी दुनिया त्राहिमाम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ दुनिया के दो शक्तिशाली देशों के बीच कोरोना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा किया कि कोरोना वायरस को लेकर डब्ल्यूएचओ और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कथित रूप से गलत जानकारी देने के कारण चीन को दुष्परिणाम भुगतने होंगे। कोरोना का संक्रमण चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ था और इसने अब तक दुनिया में एक लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है और 19 लाख 34 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस में सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में एक पत्रकार ने ट्रंप से बार-बार सवाल किया कि इसके लिए चीन कोई दुष्परिणाम क्यों नहीं भुगत रहा? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि आपको कैसे पता, इसके कोई दुष्परिणाम नहीं हैं?
विज्ञापन
इस बारे में बार-बार सवाल किए जाने पर ट्रंप ने कहा कि मैं आपको नहीं बताऊंगा। चीन को पता चल जाएगा। मैं आपको क्यों बताऊंगा? चीन के खिलाफ अमेरिकी सांसदों की टिप्पणियों के बीच ट्रंप ने कहा कि आपको पता चल जाएगा।
सीनेटर स्टीव डेन्स ने ट्रंप को पत्र लिखकर अपील की है कि अमेरिकी सरकार चीन से चिकित्सकीय आपूर्ति एवं उपकरणों पर निर्भरता को समाप्त करे और अमेरिका में दवाइयां बनाने संबंधी नौकरियां वापस लेकर आए। रिपब्लिकन पार्टी के चार सांसदों ने भी चीन पर निर्भरता कम करने के लिए सोमवार को एक विधेयक पेश किया था।