फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : Delta variant 40 percent more transmissible, UK health minister Matt Hancock Said this

कोविड-19 : ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- वायरस का डेल्टा स्वरूप 40 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक

Sun, 06 Jun 2021 05:43 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 06 Jun 2021 05:43 PM IST
सार

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का डेल्टा या बी1.617.2 स्वरूप की वजह से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, ऐसे में अनलॉक की प्रक्रिया खटाई में पड़ती नजर आ रही है।

विज्ञापन
Coronavirus : Delta variant 40 percent more transmissible, UK health minister Matt Hancock Said this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने रविवार को कहा कि पहली बार भारत में सामने आया कोरोना वायरस का डेल्टा या बी1.617.2 स्वरूप अल्फा या तथाकथित केंट स्वरूप (वीओसी) से 40 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है। वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हालिया बढ़ोतरी के पीछे डेल्टा स्वरूप का प्रसार है और इसने 21 जून से निर्धारित अनलॉक योजना को और मुश्किल बना दिया है।

विज्ञापन


टीके की दोनों खुराक लेना जरूरी
उन्होंने हालांकि यह भी बताया कि डेल्टा स्वरूप की वजह से अस्पताल में भर्ती अधिकतर लोगों को टीके नहीं लगे थे और 'बेहद कम' लोगों को ही कोविड-19 टीकों की दोनों खुराक लगी थीं। मंत्री ने कहा कि यह उस वैज्ञानिक सलाह को परिलक्षित करती है कि चिंता के कारक डेल्टा स्वरूप के खिलाफ टीके की एक खुराक अल्फा स्वरूप जितनी प्रभावी नहीं है और दोनों खुराक लेने को ही बचाव हो सकता है।
विज्ञापन


हैनकॉक ने स्काई न्यूज को बताया कि इस आंकड़े के साथ कह सकते हैं कि यह स्वरूप करीब 40 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है, मेरे पास यही नवीनतम परामर्श है। इसका मतलब है कि डेल्टा स्वरूप के साथ वाले वायरस का प्रबंधन और मुश्किल है, लेकिन महत्वपूर्ण रूप से हम मानते हैं कि टीकों की दो खुराक लेने पर आपको इनसे भी उतनी ही सुरक्षा मिलेगी जितनी की पिछले स्वरूप से मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 साल से कम उम्र वालों का टीकाकरण जल्द
मंत्री ने यह भी पुष्टि की कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के तहत अगले कुछ दिनों में 30 साल से कम उम्र के लोगों के लिए भी टीकाकरण खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हफ्ते हम 30 साल से कम आयु वालों के लिए टीकाकरण अभियान खोलेंगे और इस तरह हम उस बिंदू के एक कदम और करीब होंगे जब हम देश में सभी वयस्कों को टीका देने में सक्षम होंगे।


यह पूछे जाने पर कि क्या देश में सभी तरह की लॉकडाउन पाबंदियों को खत्म करने की 21 जून की समयसीमा में कोई विलंब होगा, हैनकॉक ने कहा कि सरकार ने जरूरत पड़ने और निर्धारित जरूरी मानकों के पूरा न होने पर ऐसा करने का विकल्प पूरी तरह खुला रखा है। सरकार द्वारा अनलॉक के लिए निर्धारित तय मानकों के परीक्षण में यह भी शामिल है कि खतरनाक वायरस के स्वरूप में मूल रूप से बदलाव न आया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed