फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : Death of 51 doctors fighting against Corona in Italy, death toll crossed 10000

इटली में कोरोना से लड़ रहे 51 डॉक्टरों की मौत, संख्या 10 हजार के पार, स्पेन में भी हालात खराब

Sun, 29 Mar 2020 02:39 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, रोम/मैड्रिड/तेहरान।
वर्ल्ड डेस्क, रोम/मैड्रिड/तेहरान। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 29 Mar 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Death of 51 doctors fighting against Corona in Italy, death toll crossed 10000
इटली में कोरोनावायरस - फोटो : एएनआई

कोरोना वायरस के कहर का सबसे बड़ा केंद्र बन चुके इटली में मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है। वहां इस जानलेवा महामारी का इलाज कर रहे डॉक्टर भी संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। अभी तक इटली में कुल 51 डॉक्टर इस संक्रमण की चपेट में आकर मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन


उधर, स्पेन में भी पिछले 48 घंटे में रिकॉर्ड 1506 मौत के बाद मरने वालों की संख्या 5600 से ज्यादा हो गई है। ईरान में भी इस वायरस का कहर जारी है। वहां मौत के 139 नए मामले दर्ज किए गए हैं और अब कुल मरने वाले 2500 से ज्यादा हो गए हैं।
विज्ञापन


इटली में मरने वाले सभी डॉक्टर कोरोनावायरस से जंग लड़ रहे थे और हाल ही में पॉजिटिव पाए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इटली में डॉक्टरों की यूनियन के अध्यक्ष फिलिपो अनेल्ली ने हाल ही में इसी खतरे को देखते हुए डॉक्टरों के लिए और ज्यादा सुरक्षा उपकरण मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को इटली में 889 लोगों की मौत के साथ तादाद 10 हजार पार हो गई है। देश में 86,498 संक्रमित हैं, जबकि 10,950 ही ठीक हुए। उधर, स्पेन में 48 घंटे के दौरान 1506 लोगों की मौत की पुष्टि की। अब स्पेन में मृतक 5812 हो गए।

ईरान में भी शनिवार को 139 नई मौत के साथ मरने वालों की संख्या 2517 हो गई। देश में पीड़ितों की संख्या 35,408 मरीज हो गए हैं, जिनमें से 3,206 गंभीर हैं।

यूएस में भी डॉक्टरों को सताई जान की चिंता...
अमेरिका में भी डॉक्टरों और नर्सों को भी अपनी जान की चिंता सताने लगी है। डॉक्टरों और नर्सों ने प्रशासन से ज्यादा संख्या में सुरक्षात्मक उपकरण, कपड़े व अन्य एसेसरीज देने की मांग की है।

आपातकाल के करीब जापान

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने स्वीकार किया कि देश संक्रमण में भारी बढ़ोतरी के चलते राष्ट्रीय आपातकाल के करीब पहुंच गया है। अबे ने 10 दिन के अंदर अभूतपूर्व राहत पैकेज देने का वादा किया। जापान में 1499 संक्रमित व 49 की मौत हो चुकी है।

तुर्की ने बंद किया देश में आवागमन
तुर्की में संक्रमितों की संख्या 5698 हो गई। इसके बाद राष्ट्रपति तैयब एर्दोगन ने देश में आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

5 मिनट में कोविड-19 टेस्ट का दावा

अमेरिका की एक लैबोरेटरी ने एक पोर्टेबल टेस्ट पेश किया है। लैब का दावा है कि सैंपलों की जांच महज 5 मिनट में की जा सकती है। एबॉट लैबोरटरीज ने एक बयान में कहा कि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) ने स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को अगले सप्ताह की शुरुआत में यह टेस्ट उपलब्ध कराने के लिए आपातकालीन मंजूरी दी है।

एक छोटे टोस्टर के आकार वाली टेस्ट किट में मॉलीक्यूलर तकनीक का उपयोग किया गया है, जो 13 मिनट के अंदर नेगेटिव सैंपल की रिपोर्ट भी दिखा देती है। एजेंसी

यूएन के 86 कर्मचारी संक्रमित
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा है कि विश्व भर में उसके स्टाफ के 86 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। प्रवक्ता के मुताबिक, यूरोप में सर्वाधिक सदस्य कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। दुजारिक ने कहा कि अफ्रीका, एशिया, पश्चिम एशिया और अमेरिका में भी यूएन के कर्मचारी इस वायरस की चपेट में आए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण रोकने के लिए यूएन के अधिकतर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।

पाकिस्तान में पंजाब बना केंद्र

पाकिस्तान में शनिवार को महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1408 पर पहुंच गई। पड़ोसी देश का पंजाब राज्य इस महामारी के सबसे बड़े केंद्र के तौर पर उभरा है, जहां इस जानलेवा वायरस के चलते 490 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पंजाब में शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 419 थी।

पंजाब के डेरा गाजी खान जिले में सबसे ज्यादा 207 पीड़ित हैं। पाकिस्तान में संक्रमण के अधिकतर मामले हाल ही में ईरान से लौटने वालों में मिले हैं,  देश में फिलहाल 7 लोगों की हालत गंभीर है। पाकिस्तान में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है।

नेपाल में चौथा पॉजिटिव

नेपाल के स्वास्थ्य व जनसंख्या मंत्रालय ने शनिवार को देश में कोरोना वायरस का चौथा पॉजिटिव मामला मिलने की पुष्टि की। चारों तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद हो जाने के कारण एक तरह से सील हो चुके नेपाल का यह नया मामला पश्चिमी हिस्से में मिला है। 34 वर्षीय पीड़ित बिकेश देवकोटा हाल ही में यूएई से लौटा था। फिलहाल सुदूरपश्चिम राज्य के धनगढ़ी में सेती प्रॉविंशियल हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।

हॉलीवुड के टॉम हैंक्स ने जीती कोरोना से जंग

कोरोना के संक्रमण की चपेट में आए हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन अब स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। बता दें कि उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए बताया, ‘मैं और रीटा यहां ऑस्ट्रेलिया में हैं। हमें थकान महसूस हो रही थी, जुकाम था और शरीर भी दुख रहा था। रीटा को थोड़ा बुखार भी था। हमने टेस्ट करवाया और कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।’ एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed