फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : Condition is critical in Spain, one person in dying in Iran every 10 minute

स्पेन में हालात बेकाबू, मैड्रिड में हर दस में आठ लोग संक्रमित, ईरान में हर 10 मिनट में एक मौत

Fri, 20 Mar 2020 02:43 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 20 Mar 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Condition is critical in Spain, one person in dying in Iran every 10 minute

यूरोपीय देश स्पेन में हालात जटिल होते जा रहे हैं। यहां की राजधानी मैड्रिड में हर दस में आठ लोग कोरोना वायरस बीमारी की चपेट में हैं। रीजन ऑफ मैड्रिड की अध्यक्ष इसाबेल डियाज आयसो ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हालांकि इनके लक्षण हल्के किस्म के हैं, लेकिन यह देश की जनसंख्या के एक हिस्से के लिए बड़ी समस्या हो सकती है। यह संख्या देश की आबादी की 15 फीसदी है।

विज्ञापन


उन्होंने स्पैनिश रेडियो को दिए साक्षात्कार में कहा कि हो सकता है कि व्यावहारिक तौर पर पूरी आबादी इससे संक्रमित हो जाए लेकिन हमारी बड़ी समस्या उन लोगों की है जो इस बीमारी का आसानी से शिकार बन जाते हैं। उन्होंने इस बीमारी को उम्रदराज लोगों और ऐसे लोग जो पहले से दूसरी बीमारियों का सामना कर रहे हैं, उनके लिए जानलेवा करार दिया। 
विज्ञापन


मैड्रिड को इस समय निजी और सरकारी चिकित्सा सेवाओं के एकीकरण और अस्पताल के आम बिस्तर को आईसीयू में बदल देने की जरूरत है। गौरतलब है कि देश में इस समय 17 हजार से अधिक लोग कोरोना से पीड़ित हैं। यहां एक ही दिन में 2,378 मामले मिलने से घबराहट फैल गई है। बुधवार को यहां 129 लोगों ने दम तोड़ दिया जिससे कुल मरने वालों की संख्या 767 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान में दस मिनट में एक की मौत

ईरान में हालात इस कदर मुश्किल में हैं कि देश में हर दस मिनट में एक शख्स कोरोना की वजह से दम तोड़ देता है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानुश जहांपुर ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुए कहा कि एक घंटे के भीतर 50 लोग संक्रमण के शिकार हो जाते हैं। ईरान में बीते एक दिन में 149 लोगों की मौत हो गई और एक हजार से अधिक संक्रमण के ताजे मामले सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed