फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus China : Today News Updates World Cases Now 11.1 million, Paris Fashion Week will be online for the first time

विश्व में कोरोना से 1.11 करोड़ लोग संक्रमित, पहली बार ऑनलाइन होगा पेरिस फैशन वीक

Sat, 04 Jul 2020 04:36 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन। 
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।  Published by: योगेश साहू Updated Sat, 04 Jul 2020 04:36 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus China : Today News Updates World Cases Now 11.1 million, Paris Fashion Week will be online for the first time
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

दुनिया में 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस संक्रमितों का रिकॉर्ड एक ही दिन में टूटकर दो लाख से अधिक का हो गया है। इसके साथ ही वर्ल्डोमीटर के मुताबिक विश्व में कोरोना के मामलों की संख्या एक करोड़ 11 लाख से अधिक हो गई है। इनमें से 62 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि पांच लाख 26 हजार से ज्यादा की मौत हुई है। 

विज्ञापन


उधर, अमेरिका में एक दिन के भीतर 55,000 से ज्यादा मामले दर्ज हुए जो अब तक का रिकॉर्ड है। देश ने नौ दिनों में छठी बार नया दैनिक संक्रमण रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिका में ज्यादा आबादी वाले राज्यों ने संक्रमण के बढ़े हुए मामलों की सूचना सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


इनमें आठ राज्य शामिल हैं जिनमें अलास्का, अर्कांसस, कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, मोंटाना, दक्षिण कैरोलिना और टेनेसी प्रमुख हैं। लॉकडाउन के बाद इन राज्यों की अर्थव्यवस्था दोबारा खोली गई थी। अब अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। अमेरिका के बाद ब्राजील में हालात बेहद गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कुल 47,984 हजार नए मामले आए और सबसे ज्यादा 1,277 लोगों की मौत हुई है। ब्राजील के बाद रूस में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक तेजी से बढ़ रही है। इस बीच पहली बार पेरिस फैशन वीक ऑनलाइन आयोजित करने का एलान किया गया है। आयोजकों ने कहा कि कोरोना संकट के बीच यह नए तरह का फैशन वीक होगा।

मेक्सिको में संक्रमितों की संख्या ईरान से ज्यादा

मेक्सिको में बृहस्पतिवार को कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 6,741 नए मामले सामने आए। देश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 2,38,511 हो गया है। सर्वाधिक संक्रमित देशों की सूची में मेक्सिको अब ईरान की जगह 10वें स्थान पर पहुंच गया है। देश में मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 29,189 हो गया है।

अमेरिका ने पाकिस्तान को दिए 100 वेंटिलेटर
कोविड-19 से जूझ रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने 30 लाख डॉलर के 100 वेंटिलेटर दिए हैं। ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास की अमेरिकी एजेंसी के माध्यम से पाक को एकदम नए व अत्याधुनिक वेंटिलेटर दिए, जो बुधवार को कराची पहुंचे। देश में 24 घंटे में कोरोना से 78 लोगों की जान गई है, जबकि कुल मृतक संख्या 4,551 हो गई है। पाक में संक्रमण के कुल 2,21,896 मामले सामने आ चुके हैं।

पेरू : 10 हजार ज्यादा मौतें

पेरू में मरने वाले लोगों की संख्या 10 हजार 45 के पार पहुंच गई है। देश में अब तक 2.92 लाख संक्रमित हुए हैं। अब तक 1.82 लाख अब तक ठीक हो चुके हैं। यहां अब कर 17 लाख लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है।

अमेरिका में 48 लाख नई नौकरियां सृजित
अमेरिका में नियोक्ताओं ने जून में करीब 48 लाख नई नौकरियां सृजित की हैं। रोजगार के मामले में लगातार दूसरे महीने के बेहतर प्रदर्शन से यहां बेरोजगारी की दर घटकर 11.1 प्रतिशत पर आ गई है। हालांकि यह कोविड-19 महामारी के दौरान आई मंदी के चलते जा चुकी नौकरियों का छोटा हिस्सा ही है। महामारी के चलते अमेरिका में करीब 2.2 करोड़ लोगों का रोजगार छिना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed