फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: China's move to lockdown Wuhan delayed spread of virus outside

चीन के एक फैसले से कोरोना वायरस से बच गए लाखों लोग, दुनिया में हो रही तारीफ 

Sat, 14 Mar 2020 07:32 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित कुमार Updated Sat, 14 Mar 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: China's move to lockdown Wuhan delayed spread of virus outside
कोरोनावायरस - फोटो : PTI

कोरोना वायरस ने 120 से ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। भारत में भी अब तक 84 मामले सामने आ चुके हैं। मगर जिस देश से इस खतरनाक वायरस की शुरुआत हुई, वहां अब तेजी से हालात सुधरते जा रहे हैं। यहां तक कि कई अस्थायी अस्पताल भी बंद कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के मुताबिक चीन के एक फैसले ने इस वायरस को लाखों लोगों में फैलने से रोक दिया। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय समुदाय में उसकी तारीफ भी हो रही है। अध्ययन के मुताबिक चीन ने कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर को पूरी तरह से बंद करने और राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से यह वायरस अन्य क्षेत्रों में तीन दिन की देरी से पहुंचा और शहर के बाहर फरवरी के मध्य तक 7.44 लाख लोगों को इस वायरस की चपेट में आने से बचा लिया गया। 

तीन देशों के 22 वैज्ञानिकों ने किया अध्ययन

Coronavirus: China's move to lockdown Wuhan delayed spread of virus outside
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : PTI
वुहान में आने-जाने पर रोक लगाने से ही चीन में 2 लाख 2 हजार मामलों में कमी आई। चीन के एक इस फैसले से प्रशासन को इस खतरनाक वायरस से लड़ने के लिए समय मिल गया। चीन, अमेरिका और ब्रिटेन के 15 संस्थानों के 22 वैज्ञानिकों ने मिलकर यह अध्ययन किया है। यह स्टडी स्वास्थ्य विज्ञान के सर्वर 'मेडरिक्सिव' में दर्ज है, लेकिन अभी यह प्रकाशित नहीं हुई है।

5 करोड़ लोग घरों में बंद 

Coronavirus: China's move to lockdown Wuhan delayed spread of virus outside
कोरोनावायरस से बचाव का उपाय करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : PTI
चीन ने कोरोना वायरस के फैलने के साथ ही तुरंत कड़े कदम उठाए और अपने हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान को पूरी तरह से बंद कर दिया। 23 जनवरी से यहां के 5 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हो गए। विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय में इस कदम को सराहा गया। 

कई डॉक्टरों को पहले ही था आभास 

Coronavirus: China's move to lockdown Wuhan delayed spread of virus outside
डॉक्टर ली वेनलियांग - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस का पहला मामला पिछले साल 17 नवंबर को सामने आया था। हालांकि इसके बाद वुहान के डॉक्टरों को नए तरह के वायरस का आभास हो गया था। सबसे पहले इसे लेकर चेताने वाले 29 वर्षीय डॉक्टर ली वेनलियांग की आवाज को दबा दिया गया। बाद में उनकी खुद कोरोना वायरस से मौत हो गई। 

चीन में अब तक 3000 से ज्यादा मौत 

Coronavirus: China's move to lockdown Wuhan delayed spread of virus outside
China CoronaVirus - फोटो : Social Media
चीन में शनिवार को कोरोना वायरस से 13 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद इस देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3189 तक पहुंच चुकी है। हालांकि वुहान में अब मौत के मामले धीरे—धीरे कम होते जा रहे हैं। शुक्रवार तक यहां 80,824 लोग कोरोना से संक्रमित थे। 

शुरुआती 50 दिनों का किया अध्ययन 

Coronavirus: China's move to lockdown Wuhan delayed spread of virus outside
coronavirus - फोटो : PTI
अध्ययन में 19 दिसंबर से 19 फरवरी के बीच 50 दिनों तक वायरस के प्रभाव का अध्ययन किया गया। वुहान 23 जनवरी से अभी तक पूरी तरह से बंद है। हालांकि एक अनुमान के मुताबिक वुहान से 43 लाख लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें कई भारतीय छात्र भी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed