{"_id":"5e7c96528ebc3e76951fc9b5","slug":"coronavirus-china-calls-for-opening-of-pakistan-border-for-supply-of-medical-equipment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट: पाकिस्तान की मदद को तैयार चीन, कहा- अपनी सीमा खोलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना संकट: पाकिस्तान की मदद को तैयार चीन, कहा- अपनी सीमा खोलें
Thu, 26 Mar 2020 05:17 PM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 26 Mar 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के क्वेटा में लोगों को कुछ तरह से खाद्य आपूर्ति की जा रही है।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का प्रकोप से पस्त पाकिस्तान से चीन ने शुक्रवार को एक दिन के लिए दोनों देशों की साझा सीमा खोलने के लिए कहा है। ताकि कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए चिकित्सीय उपकरणों को पाकिस्तान पहुंचाया जा सके। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि खुंजेरब दर्रा आमतौर पर सर्दियों के अंत में एक अप्रैल को खोला जाता है लेकिन कोविड-19 के वैश्विक प्रकोप के कारण पाकिस्तान और चीन की सीमा अनिश्चित काल के लिए बंद की जा चुकी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के समाचार पत्र ‘द डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी दूतावास ने उसके देश के विदेश मंत्रालय को लिखे एक पत्र में कहा है कि चीन के स्वायत्त क्षेत्र शिंजियांग उइगर के गवर्नर गिलगिट-बाल्टिस्तान को चिकित्सा सामग्री की एक खेप देना चाहते हैं।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट के अनुसार, गवर्नर ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मुख्य रूप से डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों के इस्तेमाल में आने वाले 2 लाख साधारण फेस मास्क, 2 हजार एन-95 फेस मास्क, पांच वेंटिलेटर, 2 हजार टेस्ट किट और 2 हजार मेडिकल सुरक्षात्मक कपड़े देने के लिए कहा है।
यह मदद गिलगिट-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री हफीजुर रहमान द्वारा शिनजियांग क्षेत्र के गवर्नर को प्रांत में कोरोनावायरस से निपटने के लिए किए गए अनुरोध के जवाब में की जा रही है।
वेंटिलेटर की संख्या शून्य के बराबर
बता दें कि पाकिस्तान के गिलगिट-बाल्टिस्तान में उसकी अपनी आबादी की तुलना में कोरोनावायरस के मामलों का प्रतिशत सबसे अधिक है। लेकिन इस अविकसित क्षेत्र में वेंटिलेटर की संख्या शून्य के बराबर है और चिकित्सा उपकरणों की भी भारी कमी है।
इस प्रांत में अब तक संक्रमण के 84 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि पूरे देश में यह संख्या 1,102 तक पहुंच गई है। देश भर में इस संक्रमण से अब तक आठ लोगों की मौत हुई है।
इससे पहले, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अफजल ने कहा था कि पाकिस्तान ने वेंटिलेटर सहित कई चिकित्सा उपकरण खरीदने की पहल की थी, लेकिन दुनिया भर में इन चीजों की कमी थी। ऐसे समय में केवल चीन ने आश्वासन दिया था कि वह पाकिस्तान को ये वस्तुएं प्रदान करेगा।
इस प्रांत में अब तक संक्रमण के 84 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि पूरे देश में यह संख्या 1,102 तक पहुंच गई है। देश भर में इस संक्रमण से अब तक आठ लोगों की मौत हुई है।
इससे पहले, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अफजल ने कहा था कि पाकिस्तान ने वेंटिलेटर सहित कई चिकित्सा उपकरण खरीदने की पहल की थी, लेकिन दुनिया भर में इन चीजों की कमी थी। ऐसे समय में केवल चीन ने आश्वासन दिया था कि वह पाकिस्तान को ये वस्तुएं प्रदान करेगा।