{"_id":"5f16d21c8ebc3e9f6a14eb48","slug":"coronavirus-cases-decreasing-in-pakistan-1013-new-infected-found-in-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आई कमी, एक दिन में 1013 संक्रमित मिले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आई कमी, एक दिन में 1013 संक्रमित मिले
Tue, 21 Jul 2020 05:01 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में कोरोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,013 नए मामले सामने आए, जो पिछले ढाई महीने में एक दिन में सबसे कम संख्या है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,66,095 पहुंच गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 40 लोगों की मौत के बाद खतरनाक वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,639 हो गई। वहीं, 1,481 मरीज नाजुक स्थिति में हैं। देश में 208,030 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान में सबसे ज्यादा 113,553 मामले सिंध प्रांत, पंजाब में 90,444, खैबर-पख्तूनख्वा में 32,243, इस्लामाबाद में 14,625, बलूचिस्तान में 11,441, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 1,922, गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,868 मामले हैं।
विज्ञापन
देश में दो मई के बाद से पहली बार इतनी कम संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। कुल 8,716 नमूनों की जांच में 1,012 लोग संक्रमित पाए गए।