फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Case News In Hindi : Pandemic increases maternal mortality in America, will become more difficult in winter, pregnancy

महामारी से अमेरिका में बढ़ी मातृ मृत्यु दर, सर्दियों में और विकट होगी समस्या

Fri, 01 May 2020 05:56 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला रिसर्च टीम, वाशिंगटन।
अमर उजाला रिसर्च टीम, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 01 May 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Pandemic increases maternal mortality in America, will become more difficult in winter, pregnancy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

लोग केवल कोविड-19 रोग से नहीं मारे जा रहे, बल्कि इसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाओं में आए संसाधनों के असंतुलन से भी जान गंवा रहे हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों का आकलन है कि उनके देश में प्रति 10 लाख पर 18.7 महिलाओं की प्रसव के दौरान मौत हो रही है। वैसे यह आंकड़ा 17.4 रहता है।


loader

क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर और जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के पांच चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा कि गर्भवती महिलाओं में कमजोर प्रतिरोधक तंत्र की वजह से सांस से होने वाले संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। नियमित जांच व प्रसव के लिए अस्पताल आने से संक्रमण की आशंका और बढ़ रही है। दूसरी ओर अस्पतालों के करीब 50 प्रतिशत संसाधन और बिस्तर कोविड-19 मरीजों के बोझ तले दबे हैं।


हालात और विकट होने की आशंका 

  • सर्दियों में महामारी बढ़ी तो वर्ष 2020 अमेरिका में गर्भवती महिलाओं के लिए नया संकट लेकर आएगा।
  • महिलाओं के लिए नियमित जांच और इलाज के लिए संसाधन मुहैया करवाना मुश्किल होता जाएगा।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष नीति बनाने की जरूरत है। उन्हें संक्रमण से बचाना प्राथमिकता हो।

यूएसआईसी ने कहा- इंसान का बनाया नहीं कोरोना

  • कोरोना को लेकर चीन और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी तनातनी के बीच एक नया मोड़ आ गया है। यूएस इंटेलिजेंस कम्युनिटी (यूएसआईसी) ने एक तरह से चीन को क्लीन चिट दे दी है। उसने गुरुवार को कहा कि जानलेवा कोरोना ‘मानव निर्मित’ नहीं है। 
  • कम्युनिटी ने यह भी कहा है कि उपलब्ध सुबूतों और वैज्ञानिक सहमतियों के हिसाब से कोविड-19 वायरस किसी लैब में जेनेटिक मॉडिफिकेशन (सामान्य कोरोना वायरस की जीन्स में कृत्रिम बदलाव) के जरिए भी नहीं बनाया गया है। 
  • हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी तक आरोप लगाते रहे हैं कि कोरोना वायरस को चीन के वुहान शहर की लैब में बनाया गया है। जबकि चीन इससे इनकार करता रहा है। 
  • कम्युनिटी ने यह भी कहा है कि वे इसकी कड़ी जांच जारी रखेंगे कि कोविड-19 वायरस का फैलाव किसी संक्रमित जानवर के इंसानी संपर्क में आने से हुआ या यह चीन में एक लैब में दुर्घटना के कारण फैलना चालू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed