फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Case News In Hindi : Pakistan to use technology to identify COVID-19 hotspots, enforce smart lockdown as cases cross 30330

पाकिस्तान में संक्रमित 33 हजार के पार, 'स्मार्ट लॉकडाउन' की कर रहा तैयारी

Mon, 11 May 2020 02:15 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 11 May 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Pakistan to use technology to identify COVID-19 hotspots, enforce smart lockdown as cases cross 30330
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 2870 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को संक्रमितों की संख्या 33,330 हो गई है। पहले ही आर्थिक मोर्चे पर जूझ रहे पड़ोसी मुल्क ने कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है। पाकिस्तान की सरकार का कहना है कि वह 'स्मार्ट लॉकडाउन' लागू करने की योजना पर काम कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान में योजना मंत्री असद उमर ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि वह 'स्मार्ट लॉकडाउन' लागू करने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसमें कोरोना वायरस के हॉटस्पाट की पहचान तकनीक के इस्तेमाल से हो सकेगी। 
विज्ञापन


उमर ने कहा कि लॉकडाउन में रियायत दी गई है क्योंकि इससे कम आय वर्ग के लोगों पर बेहद बुरे प्रभाव सामने आ रहे थे, लेकिन उन्होंने आगाह भी किया कि इसका यह मतलब नहीं कि सभी एहतियाती कदम वापस ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 के हॉटस्पाट की पहचान के लिए आंकड़े जुटाने के लिए और 'स्मार्ट लॉकडाउन' लागू करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

उमर ने कहा कि आंकड़े जुटाए जा रहे हैं और देशभर के सभी अस्पतालों से कहा जाएगा कि वह एक वेब पोर्टल बनाने के लिए आंकड़े उपलब्ध कराएं, जिससे एक ही जगह कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक एप बनाया है जिससे लोगों को पास के उन अस्पतालों के बारे में जानकारी मिल सकेगी, जहां बिस्तर खाली हैं और वेंटिलेटर उपलब्ध है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सभी सावधानियां बरतने का अनुरोध करते हुए कहा कि वायरस का प्रकोप रोकने के लिए हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह एहतियात बरते।

शनिवार से शुरू हुई लॉकडाउन में ढील
बता दें कि पाकिस्तान में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बावजूद लॉकडाउन में ढील का पहला चरण शनिवार को शुरू हो गया। प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार ने कई और कारोबारों को सुबह से शाम पांच बजे तक खोलने की इजाजत दे दी है।

हालांकि चिकित्सकों ने इस रियायत के खिलाफ चेतावनी जरूर दी है। पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि सरकार विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों का पालन करे और बंद को सख्ती से लागू करे।

24 घंटे में 22 लोगों की मौत
वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि देश में कुल 30334 मामले सामने आ चुके हैं। पंजाब में संक्रमण के 11093, सिंध में 11480, खैबर पख्तूनख्वा में 4669, बलोचिस्तान में 1935, इस्लामाबाद में 641, गिलगित-बाल्तिस्तान में 430 और पाक अधिकृत कश्मीर में 86 मामले सामने आए हैं।


महामारी की वजह से बीते 24 घंटे में 22 लोगों की मौत हुई है। इस तरह पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कारण अब तक कुल 639 लोग जान गंवा चुके हैं। जबकि 8023 लोग अब तक ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed