{"_id":"5eb623a48ebc3e90525e0be4","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-india-sent-essential-medicines-to-25-african-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: भारत ने 25 अफ्रीकी देशों को भेजीं जरूरी दवाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना से जंग: भारत ने 25 अफ्रीकी देशों को भेजीं जरूरी दवाएं
Sat, 09 May 2020 08:59 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, केप टाउन।
वर्ल्ड डेस्क, केप टाउन।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 09 May 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी से विश्व के सभी देश जूझ रहे हैं। इसकी अब तक कोई दवा नहीं बनाई जा सकी है। ऐसे में अफ्रीकी देशों में कोरोना गंभीर रूप धारण ना करे इसके प्रयास तेज हो गए हैं। भारत सरकार ने भी अफ्रीकी देशों में कोरोना की रोकथाम के लिए सहायता आपूर्ति की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भारत ने कोरोना संक्रमण से उबरने में कई अफ्रीकी देशों की मदद की है। भारत 25 से अधिक अफ्रीकी देशों को दवाएं भेज रहा है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती 17 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा के साथ फोन पर बात की थी। रामफोसा अफ्रीकी यूनियन के मौजूदा अध्यक्ष भी हैं। फोन पर हुई बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति रामफोसा से कहा था कि दक्षिण अफ्रीका को कोरोना से उबारने में भारत पूरा सहयोग देगा।
विज्ञापन
इसके अलावा पीएम मोदी ने युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी कागुता मुसेवेनी के साथ भी फोन पर चर्चा की थी। उन्होंने इथियोपिया के प्रधानमंत्री से भी इस सप्ताह बुधवार को बातचीत की है। पिछले महीने विदेश मंत्री ने भी कई अफ्रीकी देशों के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा में कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग देने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
बता दें कि एम्स रायपुर के सहयोग से विदेश मंत्रालय ने स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य के लिए आयोजित कोरोना संबंधी पाठ्यक्रम को अब अफ्रीका के सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।