फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Case News In Hindi : Dr. Anthony Fauci Warns of serious consequences if US Reopens Too Soon, lockdown America

अमेरिका: प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञ ने फिर चेताया, लॉकडाउन खोलने में ना करें जल्दबाजी

Wed, 13 May 2020 07:53 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 13 May 2020 07:53 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Dr. Anthony Fauci Warns of serious consequences if US Reopens Too Soon, lockdown America
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका में संक्रामक रोगों के प्रमुख विशेषज्ञ डॉक्टर एंथोनी फौसी ने कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर चेतावानी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि शहर और राज्य कब और कैसे लॉकडाउन खोलना है, इससे जुड़े सरकार के सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो इसके नतीजे गंभीर हो सकते हैं। बता दें कि अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस के कारण 80 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि अमेरिका ने कोविड-19 परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी की है। ये परीक्षण इस सप्ताह एक करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि पूरी दुनिया में अमेरिका सबसे ज्यादा इस महामारी से पीड़ित है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य या शहर या क्षेत्र यदि सरकार के दिशा-निर्देशों की अवहेलना होती है तो इसका अर्थ है कि वास्तव में आप ऐसे खतरे को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसे आगे चलकर नियंत्रित कर पाने सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आपको काफी पीछे धकेल सकता है, जान और माल का इतना नुकसान दे सकता है जिसे नजरअंदाज तक नहीं किया जा सकता है। यहां तक कि आपके आर्थिक रूप से दोबारा सक्षम बनने की कोशिशों पर पानी फेर सकता है और आपको सड़क पर लाकर खड़ा कर सकता है।

डॉक्टर फौसी ने सीनेट की स्वास्थ्य समिति के सामने गवाही में देश और स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर मंगलवार को कहा कि हम आगे जाने के बजाय घड़ी को लगभग बंद कर देंगे। बता दें कि डॉक्टर फौसी व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस टास्क फोर्स के प्रमुख सदस्य हैं।

उन्होंने सीनेट सदस्यों के साथ कोविड-19 का वैक्सीन विकसित किए जाने से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं। उन्होंने टीके के विकास के प्रति आशावादी रवैया अपनाते हुए समय सीमा भी बताई और कहा कि इस समय कम से कम आठ टीके विकसित होने प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे पास कई उम्मीदवार हैं और इनमें से कई के विजेता होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एनआईएच दवा कंपनियों के के साथ सहयोग कर रहा है। बता दें कि फौसी ने शुरू में भविष्यवाणी की थी कि एक वैक्सीन को विकसित करने में एक साल से 18 महीने का समय लगेगा, लेकिन अब वह कहते हैं कि एनआईएच के परीक्षण बहुत ही तेजी से आगे बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि 10 जनवरी को हमारे पास वायरस के अनुक्रम से जुड़ी जानकारी थी.. 14 जनवरी को हमने आधिकारिक तौर पर टीके का विकास शुरू किया। महज बासठ दिन बाद ही हम दो डोज से दो क्लीनिकल ट्रायल कर चुके हैं। सरकार वसंत और शुरुआती गर्मियों के दूसरे और तीसरे चरण के साथ आगे बढ़ रही है।

फौसी ने कहा कि अगर हम सफल होते हैं, तो इसके बारे में देर से और शुरुआती सर्दियों में जान पाने की हमें उम्मीद है। लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि नकारात्मक परिणाम आने की संभावना भी है, क्योंकि कुछ टीके वास्तव में संक्रमण के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ा सकते हैं।

फौसी इस सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े थे। सुनवाई में उनके साथ रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के निदेशक डॉक्टर रॉबर्ट रेडफील्ड, खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त स्टीफन हैन और सहायक सचिव स्वास्थ्य ब्रेट गिरोइर शामिल हुए।


मौटे तौर पर देखा जाए तो यह सुनवाई टेलीकॉन्फ्रेंस के माध्यम से ही हुई। हालांकि कुछ सीनेट सदस्य जैसे चेयरमैन और अन्य सदस्य कक्ष में मौजूद थे। कुछ ने चेहरे पर मास्क पहन रखा था। इस दौरान कक्ष में मौजूद वर्जीनिया के सीनेटर टिम कैनी ने सोशल मीडिया पर लोगों का काफी ध्यान खींचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed