फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   CoronaVirus: bangladesh PM sheikh hasina warned that no rohingya should be infected

Coronavirus: शेख हसीना बोलीं, अगर कोई रोहिंग्या संक्रमित हुआ तो होगा बहुत बड़ा खतरा

Tue, 31 Mar 2020 08:37 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 31 Mar 2020 08:37 PM IST
सार

  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • अब तक कोविड-19 के कुल 49 मामले और पांच मौतें

विज्ञापन
CoronaVirus: bangladesh PM sheikh hasina warned that no rohingya should be infected
rohingya rally bangladesh - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

विज्ञापन

बांग्लादेश में कोरोना के खतरे से रोहिंग्या समुदाय को बचाने के लिए प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गंभीर पहल की है। कॉक्स बाजार में रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंपों में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

शेख हसीना ने सभी 64 जिलों के अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आदेश दिया है कि सभी अपने-अपने इलाके में कोरोना से लड़ने के लिए की जा रहीं कोशिशों को आपसी तालमेल से मजबूत करें और इसे किसी भी हालत में रोहिंग्या शरणार्थियों के बीच न फैलने दें।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री हसीना ने कहा कि अगर किसी भी तरह इसका संक्रमण रोहिंग्या कैंपों तक पहुंचा, तो ये बेहद खतरनाक साबित होगा। इसलिए इन कैंपों में अब सिर्फ सरकारी अधिकारी या अधिकृत व्यक्ति ही जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉक्स बाजार के डिप्टी कमिश्नर कमल हुसैन ने बताया कि रोहिंग्या कैंपों में पहले से ही प्रशासन ने सख्ती बरत रखी है और निगरानी की जा रही है कि किसी भी तरह का कोई संदिग्ध वहां न जा सके। वहां 34 कैंप हैं और सभी कैंपों में किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी गई है।


बांग्लादेश में 11 लाख रोहिंग्या शरणार्थी हैं। बांग्लादेश में अब तक कोविड-19 के कुल 49 मामले सामने आए हैं और पांच मौतें हो चुकी हैं। लेकिन इसे फैलने से रोकने के लिए बांग्लादेश बेहद सक्रियता के साथ सारे एहतियात बरत रहा है।

--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed