{"_id":"5edf18688ebc3e42c94d74e3","slug":"coronavirus-and-lockdown-impact-on-people-people-are-worry-about-jobs-money-direct-effect-on-sleep","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना और लॉकडाउन से लोगों में नौकरी-पैसे को लेकर चिंता, नींद पर दिखा सीधा असर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना और लॉकडाउन से लोगों में नौकरी-पैसे को लेकर चिंता, नींद पर दिखा सीधा असर
Tue, 09 Jun 2020 11:32 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामारी के कारण लगाया गया लॉकडाउन नींद पसंद करने वाले लोगों के लिए अच्छा मौका था। हालांकि एक अध्ययन में पता चला है कि सोना पसंद करने वाले लोगों की नींद लॉकडाउन के पहले सप्ताह में ही पूरी हो गई और वह घर में बंद रहने की वजह से आराम महसूस करने की बजाय बेचैन रहने लगे।
विज्ञापन
ब्रिटेन के किंग्स कॉलेज लंदन में 22 से 24 मई के बीच सर्वे किया गया, तो इस दौरान लोगों को नींद संबंधी तकलीफ की बात सामने आई। सर्वे में शामिल 38% लोगों ने कहा कि इस दौरान उन्होंने डरावने सपने भी देखे। कुछ लोग लॉकडाउन में खूब सोए, पर वे सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा थका हुआ महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
ब्रिटेन के 2,254 युवाओं पर हुए अध्ययन में पता चला है कि 10 में से 6 लोगों को लॉकडाउन में नींद संबंधी समस्या रही और वह अच्छे से नहीं सो पाए। किंग्स कॉलेज लंदन के पॉलिसी इंस्टीट्यूट के बॉबी के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण दो तिहाई लोगों को नौकरी जाने का डर और वित्तीय संकट की चिंता सता रही है और उसका सीधा असर हो रहा है।
विज्ञापन
15 मिनट अधिक सोए लोग
लॉकडाउन में वियरेबल डिवाइस की मदद से सोने के समय को लेकर हुए अध्ययन में यह भी पता चला है कि लॉकडाउन में कुछ लोग रोजाना औसत से 15 मिनट अधिक सो रहे हैं। फ्रांस के लोगों में यह चीज अधिक देखने को मिली और लोग औसत से 20 मिनट अधिक सोते पाए गए।
देर तक रहेगा लॉकडाउन का असर
वैज्ञानिकों का कहना है कि लॉकडाउन का असर लंबे समय तक रहेगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि जिंदगी पहले की तरह पटरी पर अभी लौट जाएगी, इसकी कोई संभावना नहीं है। हर व्यक्ति को भय के साए में जीना है। यही कारण है कि दिनचर्या सामान्य नहीं होने तक उनमें तनाव, चिड़चिड़ापन और गुस्सा रहने की संभावना है।