{"_id":"5ead10928ebc3ee0a30190cf","slug":"coronavirus-america-govt-gave-60-days-relief-to-h-1b-visa-holders-and-green-card-invaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: अमेरिका ने एच-1बी वीजाधारकों और ग्रीन कार्ड आवदेकों को दी राहत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: अमेरिका ने एच-1बी वीजाधारकों और ग्रीन कार्ड आवदेकों को दी राहत
Sat, 02 May 2020 11:59 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 02 May 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
एच1बी वीजा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सरकार ने एच-1बी वीजाधारकों और ग्रीन कार्ड आवेदकों को दस्तावेज जमा कराने के लिए 60 दिन का वक्त दिया है। यह छूट वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए दी गई है। विभिन्न दस्तावेज जमा करवाने के लिए इन लोगों को नोटिस भेजे गए थे।
विज्ञापन
अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं (यूएससीआईएस) ने शुक्रवार को कहा कि उसके विभिन्न अनुरोधों का जवाब देने के लिए 60 दिन की छूट दी गई है। उसने कहा कि नोटिस या अनुरोध का जवाब देने के लिए पहले से निर्धारित तिथि के बाद 60 दिन के भीतर यदि कोई जवाब मिलता है तो वह उस पर विचार करेगा।
विज्ञापन
यूएससीआईएस ने कहा कि हमारे कार्यबल तथा समुदाय की रक्षा करने और इस समय आव्रजन लाभों का इंतजार कर रहे लोगों को परेशानियों से बचाने के लिए हम कई उपाय कर रहे हैं।
विज्ञापन