फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : America allows H-1B visa extension, relief for stranded Indians

Coronavirus : अमेरिका में फंसे भारतीयों को राहत, एच-1बी वीजा के विस्तार को मिली अनुमति

Tue, 14 Apr 2020 08:13 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 14 Apr 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus : America allows H-1B visa extension, relief for stranded Indians
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस के चलते अमेरिका में फंसे हजारों भारतीय पेशेवरों के लिए राहत की खबर है। ट्रंप सरकार ने एच-1बी वीजा धारकों को अतिरिक्त समय तक देश में रहने की अनुमति देने के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लगभग पूरी दुनिया लॉकडाउन के दौर से गुजर रही है और सभी यात्री सेवाएं रद्द हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


एच-1बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विशेषज्ञता के आधार पर विदेशी कर्मचारियों को नौकरी पर रखने की अनुमति देता है। अमेरिका की टेक्नोलॉजी कंपनियां इस वीजा के आधार पर भारत और चीन जैसे देशों के हजारों पेशेवरों को हर साल नौकरी देती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) ने एक नई अधिसूचना में कहा है कि वह इस बात को समझता है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से आप्रवासन संबंधी चुनौतियां आई हैं। अमेरिका ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब विभिन्न देशों ने अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं और पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर रोक लगी हुई है। 

यात्रा प्रतिबंधों की वजह से कई ऐसे एच-1बी वीजाधारक अमेरिका में फंस गए थे जिनके वीजा परमिट की अवधि जल्द ही पूरी होने जा रही थी। हालांकि, डीएचएस जल्द ही ऐसे वीजा के विस्तार के लिए आवेदन लेना शुरू कर देगा जिनकी अवधि समाप्त होने वाली है। विभाग ने कहा, 'हम मानते हैं कि कोरोना वायरस की वजह से गैर-अप्रवासी अपने प्रवास की तय अवधि से अधिक समय के लिए अमेरिका में रह सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed