{"_id":"5e608cf78ebc3eeb334318a1","slug":"coronavirus-affected-300-million-students-studies-on-world-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: वैश्विक स्तर पर करीब 30 करोड़ छात्रों की पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोनावायरस: वैश्विक स्तर पर करीब 30 करोड़ छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
Thu, 05 Mar 2020 10:54 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रोम
पीटीआई, रोम
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस का असर अब छात्रों की पढ़ाई पर भी पढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरे के डर से स्कूलों को बंद किया जा रहा है। वैश्विक स्तर पर करीब 30 करोड़ छात्रों को कई हफ्ते से घरों में ही रहना पड़ रहा है। इससे इनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
इटली ने भी कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते देश के स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया है। पूरी दुनिया में अब तक कोरोनावायरस से 95 हजार से भी अधिक लोग संक्रमित हैं जबकि 3200 से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी है। यह वायरस करीब 70 देशों में फैल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल के अंत में चीन से फैले इस वायरस ने सबसे ज्यादा कहर चीन में ही बरपाया है। चीन में इस वायरस संक्रमण से सबसे अधिक मौत हुई हैं। चीन में इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उद्योगों को अस्थायी तौर पर जबकि स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। वायरस फैलने के बाद इटली के अलावा अन्य देशों ने भी असाधारण उपाय करने शुरू कर दिए हैं। यूनेस्को ने कहा कि 13 देशों ने स्कूलों को बंद कर दिया है और इससे करीब 29.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए हैं।
यूनेस्को के प्रमुख ऑडरे अजुले ने कहा कि मुसीबत के समय अस्थायी तौर पर स्कूलों को बंद करना नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान के वैश्विक संकट और इससे शिक्षा में काफी व्यवधान आया है और यदि यह बरकरार रहता है तो यह शिक्षा के अधिकार के लिए खतरा हो सकता है।