{"_id":"605b94908ebc3ec39c36cdca","slug":"coronavirus-3251-deaths-in-brazil-within-a-day-due-to-covid-19-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस का कहर: ब्राजील में एक दिन के भीतर 3251 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस का कहर: ब्राजील में एक दिन के भीतर 3251 लोगों की मौत
Thu, 25 Mar 2021 05:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ब्रासीलिया
एजेंसी, ब्रासीलिया
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 25 Mar 2021 05:12 AM IST
सार
- ब्राजील में कोरोना से कुल मृतक 2.98 लाख के पार हुए
- अस्पतालों में आईसीयू बेड और ऑक्सीजन के भंडार की कमी
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व में जहां संक्रमितों की संख्या 12.49 करोड़ पार हो गई है। वहीं मृतक संख्या भी 27.48 लाख से ज्यादा हो गई है। इस बीच, ब्राजील में पहली बार एक दिन के भीतर कोविड-19 से 3,251 मौतों का आंकड़ा सामने आया है। हाल ही में यह लेटिन अमेरिकी देश किसी भी अन्य देश के मुकाबले संक्रमण से होने वाली मौतों का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। यहां कुल मृतक 2.98 लाख पार हो गए हैं।
विज्ञापन
देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य साओ पाउलो में एक दिन के भीतर 1,021 लोगों की मौत हुई, जो पिछले साल जुलाई में हुई सर्वाधिक संख्या 713 की तुलना में काफी अधिक है। महामारी ने ब्राजील की स्वास्थ्य प्रणालियों को लगभग ध्वस्त कर दिया है। अस्पतालों में आईसीयू बेड और ऑक्सीजन के भंडार की कमी है।
विज्ञापन
हाल के दिनों में अधिकतर राज्यों ने गतिविधियों को प्रतिबंधित किया है। जबकि राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने महामारी की गंभीरता को महत्व न देते हुए कहा है कि अर्थव्यवस्था को चालू रखना जरूरी है ताकि उसकी हालत खराब न हो। उन्होंने स्थानीय नेताओं के स्वास्थ्य संबंधी कदमों की आलोचना भी की।
विज्ञापन
देश संक्रमित ठीक हुए मौत
अमेरिका 3,06,41,415 2,30,40,216 5,56,924
ब्राजील 1,21,36,615 1,06,01,658 2,98,843
रूस 44,83,471 40,98,400 96,219
फ्रांस 43,13,073 2,83,507 92,908
ब्रिटेन 43,07,304 37,12,658 1,26,284
इटली 34,19,616 27,53,083 1,05,879