{"_id":"61fc6eb0fe83255aa75cf30f","slug":"corona-virus-who-claims-now-the-situation-is-improving-in-europe","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी: डब्ल्यूएचओ का दावा- यूरोप में अब सुधरने लगे हैं हालात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना महामारी: डब्ल्यूएचओ का दावा- यूरोप में अब सुधरने लगे हैं हालात
Fri, 04 Feb 2022 05:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Feb 2022 05:39 AM IST
सार
कोविड संक्रमण के मामलों में कमी के साथ ही तमाम यूरोपीय देशों ने कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए कड़े प्रतिबंधों में भी ढील देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
दिसंबर के अंत से जनवरी के दूसरे सप्ताह तक कोविड संक्रमण की भयावहता से जूझ रहे यूरोप में अब हालात सुधरने लगे हैं। डब्ल्यूएचओ ने भी दावा किया है कि कोविड ने यूरोप में एक तरह से युद्धविराम कर दिया है। डब्ल्यूएचओ के यूरोप निदेशक डॉ. हैंस क्लूज का कहना है कि यूरोप में कोविड महामारी का प्रकोप अब लंबी अवधि के लिए शांति के दौर में प्रवेश कर रहा है।
विज्ञापन
डॉ. क्लूज ने इसके पीछे व्यापक टीकाकरण, ठंड में कमी और ओमिक्रॉन के कम घातक होने सहित अन्य वजहों का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले वक्त को कोविड की तरफ से 'युद्धविराम' के तौर पर देखा जाना चाहिए। कोविड संक्रमण के मामलों में कमी के साथ ही तमाम यूरोपीय देशों ने कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए कड़े प्रतिबंधों में भी ढील देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यूरोपियन यूनीयन में डेनमार्क ने सबसे पहले प्रतिबंधों को हटाया और मास्क की अनिवार्यता को खत्म कर दिया। इसके बाद गुरुवार नार्वे और स्वीडन ने प्रतिबंधों में ढील देने का एलान किया।
विज्ञापन