{"_id":"5e7849b88ebc3e769c72254b","slug":"corona-virus-no-domestic-case-in-china-found-400-dead-in-usa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: चीन में कोई घरेलू मामला सामने नहीं आया, अमेरिका में 400 की मौत ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: चीन में कोई घरेलू मामला सामने नहीं आया, अमेरिका में 400 की मौत
Mon, 23 Mar 2020 11:01 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में सोमवार को स्थानीय स्तर पर जानलेवा कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया, लेकिन विदेशों से संक्रमित होकर आने वाले लोगों की संख्या 39 और बढ़ गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि वायरस से नौ और लोगों की मौत हुई है और ये सभी मौत सर्वाधिक प्रभावित वुहान में हुई।
विज्ञापन
हुबेई प्रांत और राजधानी वुहान में करीब 5.6 करोड़ लोगों को घरों में बंद करने के चीन के नाटकीय कदम के बाद संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई और लगातार पांच दिन तक प्रांत में कोई नया मामला सामने नहीं आया। प्रांत में यात्रा और काम पर लगे प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील दी गई और इस महीने की शुरुआत में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वुहान का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में संक्रमण की दर धीमी होने के बाद पूरी दुनिया ने इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। अब चीन की परेशानी बाहर से आने वाले संक्रमणों को लेकर है जो पिछले कुछ हफ्तों में तेजी से बढ़कर 350 के पार पहुंच चुके हैं। सोमवार को सामने आए 39 नये मामलों में से 10 शंघाई में और 10 बीजिंग में थे।
अन्य देशों से अब चीन लौट रहे लोगों के लिए कई शहरों ने नियम कड़े कर दिए हैं और देश के विमानन अधिकारियों ने रविवार को घोषणा की कि अन्य देशों से बीजिंग आने वाली सभी उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर अन्य शहरों को भेजा जाएगा ताकि वहां यात्रियों में वायरस की जांच हो सके।
चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 81,000 से ज्यादा हो गई है और मृतक संख्या 3,270 पर पहुंच गई है।
अमेरिका में अब तक 400 लोगों की मौत
वहीं, अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 34,000 तक पहुंच गई है और 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हर तीन अमेरिकी लोगों में से एक को घर के भीतर रहने को कहा गया है।
कोविड-19 के नए मामलों के आंकड़े रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर ने बताया कि रविवार शाम तक केंटुकी से रिपब्लिकन सांसद रैंड पॉल समेत 33,546 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित थे। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 419 हो गई है।
इसी बीच व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और वाशिंगटन की कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित स्थलों के रूप में पहचान की। राष्ट्रपति ने न्यूयॉर्क में नेशनल गार्ड की तैनाती को भी मंजूरी दे दी।
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पूरे देश में कोरोना वायरस से प्रभावित स्थलों पर आपात चिकित्सकीय केंद्र बनाने के आदेश दिए हैं।
ट्रंप ने कहा कि कैलिफोर्निया के आठ चिकित्सीय केंद्रों में 2,000 बिस्तर होंगे और वहीं न्यूयॉर्क और वाशिंगटन राज्य में चार चिकित्सीय केंद्र होंगे और इसमें प्रत्येक में 1,000-1,000 बिस्तरों की व्यवस्था होगी।
राष्ट्रपति ने कहा कि मैं अमेरिकी जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस अदृश्य दुश्मन को पूरी तरह से हराने के लिए रोजाना हम वे सभी चीजें कर रहे हैं जो हम कर सकते हैं। देखा जाए तो हम युद्ध जैसे हालात में हैं।