फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   corona virus increased many regions of china including Beijing

कोरोना की वापसी: बीजिंग समेत चीन के कई हिस्सों में बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले, होटल बुकिंग पर रोक

Sun, 24 Oct 2021 12:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 24 Oct 2021 12:59 AM IST
सार

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 के स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलने के 38 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
corona virus increased many regions of china including Beijing
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

चीन की राजधानी में शनिवार को कोविड-19 के कुल नौ मामले हो गए हैं। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामले देखते हुए अधिकारियों ने जांच बढ़ाने और होटल में बुकिंग पर रोक लगाने के कदम उठाए हैं।

विज्ञापन


बीजिंग में संक्रमित पाए गए पांच लोगों ने इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र, निंग्शिया हुई स्वायत्त क्षेत्र और शांक्सी प्रांत की 12 अक्तूबर से 15 अक्तूबर के बीच यात्रा की थी और ये लोग 16 अक्तूबर को बीजिंग लौटे। नगरीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक संक्रमित पाया गया एक अन्य व्यक्ति एक संक्रमित के करीबी संपर्क में आया था।
विज्ञापन


इसके अलावा शुक्रवार को भी देश में संक्रमण के 32 मामले सामने आए थे। इन मामलों में वृद्धि के पीछे शंघाई के रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति बताए जा रहे हैं, जो शियान समेत कई शहरों में गए और कोविड-19 से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारी इस दंपति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के काम में जुट गए। तीन दिन के भीतर उनके करीबी संपर्क में आए सैकड़ों लोगों का पता लगाया गया और उनके साथ यात्रा करने वाले पांच लोग भी बाद में संक्रमित पाए गए।

फाइजर का टीका बच्चों के लिए कारगर : एफडीए
अमेरिका की संघीय स्वास्थ्य नियामक संस्था एफडीआई ने कहा है कि फाइजर के कोविड -19 रोधी टीके की बच्चों के लिए बनाई गई खुराक काफी प्रभावी पाई गई है। बताया गया कि इससे कोई अप्रत्याशित सुरक्षा समस्या भी नहीं होती है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने फाइजर टीके संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण से जुड़ी जानकारी ऐसे समय दी जब अगले हफ्ते एक जन सभा में यह चर्चा होनी है कि देश में पांच से 11 वर्ष की आयु के करीब 2.8 करोड़ बच्चों के लिए टीके की खुराक तैयार हैं या नहीं।


रूस : एक दिन में आए रिकॉर्ड मामले
रूस में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 37,678 मामले सामने आए हैं जो एक दिन में एक नया रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड एक दिन पहले आए 37,141 मामलों से ज्यादा है। रूस के प्रतिक्रिया केंद्र ने कोरोनो वायरस से जुड़ी 1,075 मौतों का एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज किया, जो एक दिन पहले 1,064 थी। देश में मरने वालों की अब तक की कुल संख्या 2,29,528 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed