{"_id":"6028781ee9d6612c3c24402f","slug":"corona-vaccines-prepared-by-oxford-university-and-astrazeneca-will-be-tested-on-children-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों पर ऑक्सफोर्ड के टीके का परीक्षण, 300 का होगा चयन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बच्चों पर ऑक्सफोर्ड के टीके का परीक्षण, 300 का होगा चयन
Sun, 14 Feb 2021 06:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 14 Feb 2021 06:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार कोरोना के टीके का परीक्षण पहली बार बच्चों पर होगा। ऑक्सफोर्ड ने बताया कि बच्चों पर टीके का परीक्षण कर ये पता चला करना है कि क्या टीका छह से 17 साल के उम्र के बच्चों पर कारगर है या नहीं।
विज्ञापन
ऑक्सफोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षण के लिए 300 बच्चों का चुनाव इस माह तक हो जाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये टीका अगर बच्चों पर असरदार होता है तो बच्चों के टीकाकरण में आसानी होगी।
विज्ञापन
साथ ही ये सस्ती भी है और इसका वितरण भी दूसरे टीकों की तुलना में आसान है। एस्ट्राजेनेका ने ये स्पष्ट कहा है कि इस साल तक टीके की 300 करोड़ डोज बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अप्रैल तक 20 करोड़ डोज तैयार कर दी जाएगी।
विज्ञापन
देश में 1.6 करोड़ रोगी कोरोना को दे चुके मात
देश में कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी के साथ ही कोरोना से स्वस्थ होन वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि देश में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 97.32 फीसदी हो गई है।
देश में कुल 1,08,92,746 मामले आए हैं। इसमें से 1,06,00,625 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 12,143 नए मामले सामने आए। टीकाकरण के बीच वायरस कमजोर होता दिख रहा है। पिछले 24 घंटों में देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेसों में कोरोना से एक भी मरीज की मौत का मामला सामने नहीं आया है।
इन राज्यों में एक भी मौत नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में तेलंगाना, ओड़िशा, झारखंड, पुडुचेरी, चंडीगढ़, नगालैंड, असम, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, लक्षद्वीप, अरूणाचल प्रदेश और दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली में कोविड-19 से किसी की जान नहीं गई है।
24 घंटे में पांच लाख को लगा टीका
दुनिया के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में बीते 24 घंटे में पांच लाख से अधिक लोगों को कोरना का टीका लगा। शनिवार सुबह आठ बजे तक देश में कुल 79,67,647 लोगों को टीका लग चुका है।
आठ राज्यों में 60 फीसदी टीकाकरण
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत आठ राज्यों में 59.70 फीसदी टीकाकरण हुआ है। इन आठ राज्यों में कुल करीब चार लाख लोगों लगा है। इसमें अकेले उत्तर प्रदेश में 8,58,602 लोगों को टीका लग चुका है।