फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona Vaccine: US health regulator authorizes Pfizers Covid pill

अमेरिका : फाइजर की गोली पैक्सलोविड को मंजूरी, 12 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में मौत का खतरा घटेगा

Thu, 23 Dec 2021 12:30 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 23 Dec 2021 12:30 AM IST
सार

अमेरिका के दवा नियंत्रक (यूएसएफडीए) ने बुधवार को कोरोना वायरस के उपचार के लिए सफलतापूर्वक तैयार कर ली गई फाइजर की पैक्सलोविड टैबलेट को मंजूरी दे दी। यह दवा 12 साल या उससे ऊपर के उच्च जोखिम वाले लोगों के कोविड महामारी के दौरान इलाज में इस्तेमाल हो सकेगी। हालांकि भारत में इस गोली के इस्तेमाल की मंजूरी के लिए अभी कुछ और वक्त इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
Corona Vaccine: US health regulator authorizes Pfizers Covid pill
covid 19 vaccine -सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter/WRAIR

विस्तार

यूएस एफडीए ने बुधवार को कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए फाइजर की गोली पैक्सलोविड को मंजूरी दे दी है। अब 12 साल या उससे ऊपर के उच्च जोखिम वाले लोगों के कोविड महामारी के इलाज में पैक्सलोविड टैबलेट का इस्तेमाल हो सकेगा। हालांकि अभी भारत में इसके उपलब्ध होने में समय लगेगा।

विज्ञापन


यह पहली दवा है जिसे नए संक्रमित मरीज अब अस्पताल से बाहर रहने के लिए घर पर ले जा सकते हैं। वह इसे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में फाइजर की पैक्सलोविड टैबलेट को इस्तेमाल कर सकेंगे। 
विज्ञापन

ये गोली कोविड महामारी में एक प्रमुख मील का पत्थर की तरह है, जो लाखों लोगों के इलाज में सहायक बनेगी। अमेरिका ने पैक्सलोविड नामक टैबलेट को बनाकर कोरोना से जूझ रहे लोगों में भी मौत का खतरा कम होने का दावा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एफडीए वैज्ञानिक पैट्रिजिया कैवाजोनी ने कहा, दुनिया के कई देशों में कोविड का स्वरूप बन चुके कोरोना वायरस के उपचार के लिए एक टैबलेट सफलतापूर्वक तैयार कर ली गई है। कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में यह ऐतिहासिक कदम है।

फाइजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष अल्बर्ट बोरूला ने बताया कि अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे 2,200 लोगों पर इस टैबलेट का परीक्षण करने पर इसमें अप्रत्याशित परिणाम सामने आए। टैबलेट से मौत के जोखिम को 88 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

ओमिक्रॉन के खिलाफ कारगर होगी
ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता अभी-अभी चला है। इसलिए अभी कंपनी ने इसमें इसका परीक्षण नहीं किया है। हालांकि इस बीच एक्सपर्ट्स का कहना है कि चूंकि टैबलेट के काम करने का तरीका ऐंटिबॉडीज या वैक्सीन के तरीके से थोड़ा अलग है, इसलिए ये टैबलेट ओमिक्रॉन ही नहीं कोरोना के किसी भी वैरिएंट के खिलाफ कारगर होगी।



पैक्सलोविड गोली से खतरा है या नहीं
अमेरिकी दवा नियंत्रक यूएसएफडीए की समिति के सामने पैक्सलोविड टैबलेट का आवेदन पहुंचा था। समिति के सभी सदस्यों ने इसके इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। इसे लेकर समिति को सुरक्षा संबंधी ज्यादा खतरा नहीं दिखा है। पैक्सलोविड टैबलेट प्रॉटीज की गतिविधि रोक देता है। प्रॉटीज एक एंजाइम है जो वायरस को रेप्लिकेट करने में मदद करता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed