फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona spread in North China: Lockdown in Shijiazhuang with 11 million population

उत्तरी चीन में फैला कोरोना: 1.1 करोड़ आबादी वाले शिजियाझुआंग में लॉकडाउन

Sat, 09 Jan 2021 06:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 09 Jan 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Corona spread in North China: Lockdown in Shijiazhuang with 11 million population
Corona in World - फोटो : पीटीआई

दुनियाभर में कोरोना वायरस फैलाने  वाला चीन हाल तक दावा कर रहा था कि उसने अपने यहां महामारी को नियंत्रित कर लिया है, लेकिन, वहां एक बार फिर स्थिति बिगड़ती जा रही है। हेबेई प्रांत में कई स्थानों पर संकमण के ताजा मामले सामने आए हैं। इसके बाद इस प्रांत के 1.1 करोड़ की आबादी वाले शहर शिजियाझुआंग में कड़ा लॉकडाउन लगा दिया गया है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान शहर के नागरिकों को शहर की सीमा से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। 5 हजार टेस्टिंग सेंटर भी बनाए गए हैं, ताकि हर नागरिक की जांच कराई जा सके। चीन का कहना है कि इसी तरह के सख्त नियमों के जरिए वह देश के अन्य हिस्सों में संक्रमण को रोकने में सफल रहा है। 
विज्ञापन


24 घंटे में पांच माह के सर्वाधिक मामले
चीन में पिछले 24 घंटों के दौरान जितने मामले आए उतने पिछले पांच महीनों में किसी भी एक दिन में नहीं आए थे। इसी के साथ चीन में संक्रमण के कुल मामले 87,278 हो गए हैं। 4,634 ने जान गंवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोप :  22 देश नए स्ट्रेन की चपेट में 
उधर, यूरोप के 22 देशों में ब्रिटेन का नया स्ट्रेन फैल गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, नया वायरस तेजी से फैल रहा है। फ्रांस में एक दिन में 25 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां के अस्पतालों पर मरीजों के भर्ती होने का दबाव बढ़ रहा है। इटली, जर्मनी, पोलैंड आदि में भी संक्रमण की रफ्तार कायम है।

ब्रिटेन और अमेरिका में कोरोना से 1 दिन में सर्वाधिक मौतें
इस बीच, ब्रिटेन और अमेरिका में कोरोना महामारी के कारण एक दिन में सबसे ज्यादा मौत का रिकॉर्ड बना। ब्रिटेन में शुक्रवार को 1325 लोगों की मौत हुई। वहीं, 68,053 नए मामले सामने आए। अमेरिका में गुरुवार को 4,111 लोगों की मौत हुई। वहीं, 2,80,028 संक्रमण के मामले आए। अमेरिका में अब तक 3,74,988 मौत हो चुकी है।


जापान : टोक्यो में 7 फरवरी तक आपातकाल
जापान में लगातार संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए टोक्यो और उसके नजदीकी तीन क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। देश की राजधानी में हर रोज ढाई हजार से ज्यादा नए मामले निकल रहे हैं। इमरजेंसी 7 फरवरी तक जारी रहेगी। पिछले 24 घंटे में 6,076 नए मामले आए हैं। मौतों की संख्या भी बढ़ी है। तब जाकर प्रमुख हिस्सों में आपातकाल लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed