फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   corona patients found on two cruise ships after restart cruising holidays

दो क्रूज जहाजों पर मिला कोरोना, 40 से ज्यादा लोग संक्रमित

Tue, 04 Aug 2020 07:54 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नॉर्वे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नॉर्वे Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 04 Aug 2020 07:54 AM IST
विज्ञापन
corona patients found on two cruise ships after restart cruising holidays
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

छुट्टियां शुरू होने के दो हफ्तों बाद दो क्रूज जहाजों, जिसमें से एक आर्कटिक और दूसरा प्रशांत महासागर में था, उसमें कोरोना वायरस के मरीजों की जानकारी मिली है। एम एस रोआल्ड अमुंडसेन पर यात्रियों और कर्मचारियों समेत 40 लोगों का कोरोना पॉजिटिव आया है। साथ ही आर्कटिक की यात्राओं पर आए सैकड़ों लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन



शुक्रवार को एम एस रोआल्ड अमुंडसेन के चार कर्मचारियों को सांस संबंधी परेशानी होने के बाद ट्रोम्सो के नार्वेजियन पोर्ट पर अस्पताल में भर्ती किया था। 158 कर्मचारियों का टेस्ट कराया था जिनमें 32 का टेस्ट पॉजिटिव आया था लेकिन ट्रोम्सो में 178 यात्रियों को जहाज से उतरने की अनुमित दे दी गई।
विज्ञापन


अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 17 जुलाई से इन दोनों जहाजों की यात्रा शुरू हुई थी और कुल 387 यात्रियों में से चार यात्री ऐसे थे जो पहले से वायरस से संक्रमित थे। नार्वे के पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट और ट्रोम्सो नगर पालिका ने इसको लेकर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष लाइन वोल्ड का कहना है कि कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है, यात्रियों को खुद को आइसोलेट करने के लिए कह दिया गया है। एम एस रोआल्ड अमुंडसेन का मालिक दी हर्टीग्रुटेन लाइन और दूसरे 15 जहाज पहला ऐसा जहाज था जो जून के बीच में समुद्र से लौटकर आया था। 

पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट के प्रवक्ता ने कहा कि सभी यात्रियों को संदेश भेजा जा चुका है। अब यात्रियों की ओर से जो सूचना मिली है, उसकी पुष्टि की जा रही है। मार्च में रोआल्ड अमुंडसेन कई दिनों के लिए समुद्र में फंस गया था और उस समय में जहाज में 100 से ज्यादा लोग थे। चिले में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज मिलने के बाद उसने अपने बंदरगाह पर इस जहाज को रोकने की अनुमित नहीं दी थी।

प्रशांत महासागर वाले जहाज में यात्री पॉल गौगुइन में चढ़े। कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में पता चलने के बाद जहाज के डॉक्टर ने यात्रियों को अपने केबिन में ही रहने को कहा। जहाज पर कितने यात्री हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन कोरोना वायरस की गाइडलाइंस की वजह से यात्रियों की संख्या को कम किया हुआ है और हर यात्री की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पॉल गौगुइन जहाज ने 18 जुलाई से स्थानीय लोगों के लिए संचालन करना शुरू कर दिया था और 29 जुलाई से अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए संचालन शुरू हो गया था। फ्रेंच पॉलीनेशिया ने 15 जुलाई से सभी यात्रियों के लिए अपने सीमा को खोल दिया है।


फ्रेंच पॉलीनेशिया जाने वाले यात्रियों के पास कोविड-19 नेगेटिव टेस्ट का प्रमाण पत्र जरूर होना चाहिए। इसके अलावा यात्री के जहाज से उतरने के बाद भी एक कोरोना का टेस्ट करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed