{"_id":"616f6546f1cb303b673ed660","slug":"corona-pandemic-again-lockdown-in-two-northern-regions-of-china-virus-found-in-nine-local-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ : चीन के दो उत्तरी क्षेत्रों में फिर लगा लॉकडाउन, नौ स्थानीय लोगों में मिला वायरस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना का खौफ : चीन के दो उत्तरी क्षेत्रों में फिर लगा लॉकडाउन, नौ स्थानीय लोगों में मिला वायरस
Wed, 20 Oct 2021 06:09 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 20 Oct 2021 06:09 AM IST
सार
हेल्थ कमीशन के अनुसार, नौ नए मरीजों में से पांच शांक्सी प्रांत में जबकि दो मामले चीन के क्षेत्र वाले इन मंगोलिया में मिले हैं।
विज्ञापन
चीन में फिर कोरोना लॉकडाउन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने कोरोना वायरस के खौफ में अपने दो उत्तरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लगा दिया है। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने बताया कि सोमवार को नौ स्थानीय लोगों में वायरस मिला है। जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रशासन ने इन क्षेत्रों में जांच शुरू करने के साथ इनको पूरी तरह सील कर दिया है।
विज्ञापन
हेल्थ कमीशन के अनुसार नौ नए मरीजों में से पांच शांक्सी प्रांत में जबकि दो मामले चीन के क्षेत्र वाले इन मंगोलिया में मिले हैं। प्रशासन ने संक्रमण के मामले सामने आने के बाद आदेश जारी कर दिया है कि इस क्षेत्र के लोग बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलेंगे। प्रशासन ने इनर मंगोलिया क्षेत्र के सभी प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिया है। इसके साथ ही 36 हजार लोगों की कोरोना जांच का फैसला किया है। संक्रमण वाले क्षेत्रों में डिसइंफेक्शन का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
नेपाल को चीन से दान में मिलेंगे बीस लाख अतिरिक्त टीके
काठमांडू। नेपाल को चीन से कोरोना टीकों की बीस लाख अतिरिक्त खुराक दान में मिलेंगी। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बातचीत के बाद यह जानकारी सामने आई है। मंगलवार को नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खड़का ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन