फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona News: Due to Omicron, china dropped 30 places on Covid-19 recovery index

चीन में कोरोना: ओमिक्रॉन के आगे लाचार चीन, कोविड-19 रिकवरी इंडेक्स पर 30 पायदान गिरा

Mon, 11 Apr 2022 12:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 11 Apr 2022 12:02 PM IST
सार

वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस इंडेक्स पर चीन के गिरने की शुरुआत इस साल आरंभ से हो गई थी। मार्च में वह 11 पायदान नीचे उतरा। अब कोविड-19 रिकरवरी इंडेक्स में चीन 32वें नंबर पर है।

विज्ञापन
Corona News: Due to Omicron, china dropped 30 places on Covid-19 recovery index
चीन में कोरोना वायरस(सांकेतिक) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना महामारी को नियंत्रित रखने की चीन की साख में इस बार गहरा सूरख हो गया है। ताजा कोविड-19 रिकवरी इंडेक्स में चीन का दर्जा 30 पायदान गिर गया है। जीरो कोविड नीति के बावजूद चीन हाल में इस महामारी के संक्रमण को रोक नहीं पाया। फिलहाल देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर शंघाई में लॉकडाउन लगा हुआ है।

विज्ञापन


कोविड-19 रिकरवरी इंडेक्स में अब चीन 32वें नंबर पर है। इस इंडेक्स को तैयार करने की शुरुआत पिछले साल जुलाई में हुई थी। तब से अब तक चीन का दर्जा हमेशा टॉप 10 में रहा। लेकिन अब इसमें भारी गिरावट आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि पहले के तमाम वैरिएंट्स और स्ट्रेन्स को चीन ने बखूबी संभाला। लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण रोकने में वह नाकाम रहा।
विज्ञापन


साल की शुरुआत से रैंकिंग में आ रही थी गिरावट
कोविड-19 रिकवरी इंडेक्स देशों के संक्रमण प्रबंधन, टीकाकरण की स्थिति, और महामारी के दौर में सामाजिक गतिशीलता की सूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाता है। इसमें ऊंचे पायदान पर रहने का मतलब यह होता है कि संबंधित देश संक्रमण को काबू में रखने में सफल है। वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस इंडेक्स पर चीन के गिरने की शुरुआत इस साल आरंभ से हो गई थी। मार्च में वह 11 पायदान नीचे उतरा। इसकी वजह पूरे महीने देश के अलग-अलग हिस्सों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश का 87 प्रतिशत संक्रमण शंघाई में 
संक्रमण की सबसे खराब हालत फिलहाल शंघाई में है। वहां घर- घर जाकर लोगों की कोविड जांच की गई है। इसके बावजूद नए मामलों में बढ़ोतरी होती गई है। गुरुवार को 21 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। इस समय चीन में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों में से 87 प्रतिशत सिर्फ शंघाई में है। हालांकि इनमें से एसिमटोमैटिक (जिनमें कोई लक्षण नहीं दिखता) मामलों की संख्या काफी है।

चरमरा सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था
कोरोना महामारी की ताजा लहर का चीन की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर हो रहा है। शंघाई को चीन की वित्तीय राजधानी कहा जाता है। वहां सारे कामकाज ठप हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के पश्चिम प्रशांत क्षेत्र के निदेशक तकाशी कसई ने इस हफ्ते एक वीडियो न्यूज कांफ्रेंस में कहा कि बड़ी आबादी वाला देश होने के कारण चीन में आबादी के कम हिस्से के संक्रमित होने के बावजूद देश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सकती है।

टीकाकरण में 12वें नंबर पर चीन
ताजा इंडेक्स में टीकाकरण के लिहाज से चीन 12वें नंबर पर आया है। चीन में टीकाकरण की दर ऊंची रही है, लेकिन कुछ इलाकों में यह कम है। साथ ही कुछ उम्र वर्ग के लोगों के बीच कम टीकाकरण हुआ है। मसलन, 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले लोगों में सिर्फ 50 फीसदी को ही टीका लग पाया है। विशेषज्ञों के मुताबिक टीकाकरण की असमान स्थिति चीन के लिए अब एक बड़ी चुनौती बन गई है।


ताजा इंडेक्स में हांगकांग की स्थिति भी गिरी है। वह 109वें से फिसल कर 114वें स्थान पर चला गया है। दक्षिण-पूर्व एशिया में जिन देशों की स्थिति में गिरावट आई है, उनमें थाईलैंड भी है। अब वह 28 पायदान फिसल कर 113वें नंबर पर पहुंच गया है। जबकि कंबोडिया दूसरे और ताइवान पांचवें नंबर पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed