फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona infected crossed 832 million in the world, more than 18.15 lakh people died

अमेरिका: दुनिया में 8.32 करोड़ के पार हुए कोरोना संक्रमित, 18.15 लाख से ज्यादा की हुई मौत

Fri, 01 Jan 2021 01:14 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 01 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Corona infected crossed 832 million in the world, more than 18.15 lakh people died
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

वर्ष 2020 के अंतिम दिन तक पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.32 करोड़ पार हो गई जबकि मृतक संख्या 18.15 लाख से ज्यादा हो गई। इस बीच, अमेरिका में पिछले एक दिन के भीतर 3,900 से ज्यादा मौतें दर्ज की गईं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक  यह अब तक एक दिन में होने वाली मौतों का रिकॉर्ड है। छुट्टियों और ठंड के बाद इस आंकड़े में और वृद्धि की आशंका है।

विज्ञापन


अमेरिका में न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया राज्यों में हालात सबसे खराब हैं। यहां कई अस्पतालों में बिस्तर तक कम पड़ने लगे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक अमेरिका में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा भी दो करोड़ को पार कर चुका है। जबकि पूरे अमेरिका में कुल साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


अमेरिका के बाद ब्राजील और लैटिन अमेरिकी देशों में भी हालात सामान्य स्तर की तरफ लौटते नहीं दिख रहे हैं। ब्राजील में मरने वालों की संख्या 1.93 लाख पार हो चुकी है। इस देश में कुल संक्रमित 76.19 लाख से ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू-अमेरिकियों ने 2.90 पौंड से ज्यादा खाद्य सामग्री बांटी
कोविड-19 महामारी के दौरान आजीविका पर आए संकट और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए आगे आकर हिंदू-अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका के 26 राज्यों में 2.96 पौंड से अधिक खाद्य पदार्थ का वितरण किया। देश में 175 से अधिक संगठनों और लोगों ने खाद्य पदार्थ बांटने के लिए हाथ मिलाया। संगठनों ने ‘सेवा दिवाली’ पहल के तहत 210 शहरों में लोगों को आश्रय भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed