फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona infected crossed 22.47 crore in the world and 46.33 lakhs lost their lives

फिर बढ़ रहा खतरा: विश्व में 22.47 करोड़ पार हुए कोरोना संक्रमित, 46.33 लाख ने गंवाई जान

Sun, 12 Sep 2021 01:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 12 Sep 2021 01:30 AM IST
सार

अमेरिका दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों से प्रभावित है जहां 4.17 करोड़ से ज्यादा हैं जबकि मृतक संख्या 6.77 लाख है। इसके बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 2.09 करोड़ जबकि देश में अब तक 5.85 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
Corona infected crossed 22.47 crore in the world and 46.33 lakhs lost their lives
फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन से शुरू कोरोना महामारी को विश्व में फैले करीब दो साल होने वाले हैं और इस दौरान कुल संक्रमितों की संख्या 22.47 करोड़ के पार हो चुकी है जबकि 46.33 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। इस बीच, विश्व में 5.64 अरब से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो गया है।

विज्ञापन


जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने पुष्टि की है कि मौजूदा समय में बढ़ते मामलों का एक बड़ा कारण कोरोना को लेकर सरकारों की ढिलाई भी है। शनिवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने जानकारी दी कि वर्तमान वैश्विक मामले और मृतक संख्या लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि टीकाकरण को लेकर भी लोगों में सक्रियता दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड में भी आए नए मामले
न्यूजीलैंड ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में देश में 23 नए कोरोना संक्त्रस्मण के मामले सामने आए हैं। 23 केस आने से कीवी देश के कोरोना संक्त्रस्मण को पूरी तरह से खत्म करने के प्रयासों को धक्का लगा है। सारे मामले ऑकलैंड से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन, ऑस्ट्रेलिया में भी संक्रमण
चीन में कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले मिले है। इससे पहले दिन यहां पर 17 मामले दर्ज किए गए थे। बताया गया कि सिर्फ एक मामला स्थानीय रहा और बाकी संक्रमण के मामले बाहर से आए लोगों में रिपोर्ट हुए। जबकि ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य क्वींसलैंड में भी मामले बढ़े हैं। शनिवार को यहां लॉकडाउन की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed