{"_id":"6105bf8f8ebc3e663c565ff7","slug":"corona-in-the-world-danger-of-fourth-wave-in-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में कोरोना: कनाडा में चौथी लहर का खतरा, डेल्टा वैरिएंट है बड़ी वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया में कोरोना: कनाडा में चौथी लहर का खतरा, डेल्टा वैरिएंट है बड़ी वजह
Sun, 01 Aug 2021 02:54 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ओटावा।
एजेंसी, ओटावा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:54 AM IST
सार
- कनाडा में ज्यादा से ज्यादा लोगो को टीका लगवाने का आग्रह
- कनाडा के 63 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक और 50 लाख को दूसरी खुराक नहीं मिली है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कनाडा में कोरोना की चौथी लहर का खतरा मंडरा रहा है। देश की मुख्य सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. थेरेसा टैम ने कहा कि गर्मियों के अंत तक महामारी की चौथी लहर आ सकती है। इसके पीछे की खतरनाक वजह डेल्टा वेरिएंट है। टैम ने कहा, इसके अलावा ऐसा होने की वजह प्रतिबंधों को जल्द हटाना और पर्याप्त लोगों को टीका नहीं लगवाना हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मजबूत टीकाकरण दर ने अस्पताल में भर्ती होने और मौतों को कम करने में मदद की है। लेकिन अस्पतालों और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को नए सिरे से दबाव से बचाने के लिए टीकाकरण में और वृद्धि होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने युवा वयस्कों से जल्द से जल्द पूरी तरह से टीका लगवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग के लोगों में टीकाकरण के मामले में देश पिछड़ रहा है। टैम ने बताया कि कनाडा के 63 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक और 50 लाख को दूसरी खुराक नहीं मिली है।
विज्ञापन