फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona death in world, global death toll from COVID19 has topped five million, nearly two years into a crisis

कोरोना महामारी: दुनियाभर में मृतकों का आंकड़ा 50 लाख के पार हुआ, अब तक 25 करोड़ के करीब केस रिकॉर्ड

Mon, 01 Nov 2021 02:43 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 01 Nov 2021 02:43 PM IST
सार

कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती जा रही है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार दुनिया में कोरोना से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 50 लाख के पार पहुंच गया है, जो कि कई देशों के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन
Corona death in world, global death toll from COVID19 has topped five million, nearly two years into a crisis
दुनिया में कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती जा रही है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार दुनिया में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 50 लाख (50,16,880) के पार पहुंच गया है और कुल 25 करोड़ लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। लगभग दो वर्षों से चले आ रहे इस संकट ने गरीब देशों के साथ-साथ अमीर देशों में भी तबाही मचा दिया है। इस जानलेवा महामारी ने लोगों की जान तो ले ही ली साथ ही साथ अर्थव्यवस्था को भी चौपट कर दिया है। संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और ब्राजील में 25 लाख से अधिक मौतें हुई हैं। अकेले अमेरिका की बात करें तो यहां 740,000 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक है।

विज्ञापन


महामारी ने तोड़े कई रिकॉर्ड
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार मरने वालों की संख्या, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को की संयुक्त आबादी के बराबर है। पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओस्लो के अनुमानों के मुताबिक, यह 1950 के बाद से राष्ट्रों के बीच लड़ाई में मारे गए लोगों की संख्या के आसपास है। विश्व स्तर पर कोरोना महामारी अब हृदय रोग और स्ट्रोक के बाद मृत्यु का तीसरा प्रमुख कारण है।
विज्ञापन


वायरस का स्थानांतरण जारी
प्रकोप शुरू होने के 22 महीनों में वायरस स्थानांतरित हो गए हैं। अब यह खतरनाक वायरस रूस, यूक्रेन और पूर्वी यूरोप के अन्य हिस्सों में फैल रहा है, खासकर वहां, जहां अफवाहें, गलत सूचना और सरकार में अविश्वास ने टीकाकरण के प्रयासों को प्रभावित किया है। यूक्रेन में, केवल 17 फीसदी वयस्क आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया गया है जबकि आर्मेनिया में केवल 7 फीसदी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च-संसाधन वाले देश सबसे अधिक प्रभावित
कोलंबिया विश्वविद्यालय के वैश्विक स्वास्थ्य केंद्र, आईसीएपी के निदेशक डॉ. वफ़ा अल-सदर ने कहा कि इस महामारी के बारे में सबसे अलग बात यह है कि इसने गरीब देशों के बजाय उच्च-संसाधन वाले देशों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। यह एक तरह से कोरोना महामारी की विडंबना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed