फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   corona cases crossed 2.67 crore in the world and over 8.79 lakh deaths

संयुक्त राष्ट्र ने कहा- सभी जरूरतमंदों को मिले टीका, एक भी देश छूटा तो लौट सकता है कोरोना वायरस

Sun, 06 Sep 2020 01:43 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 06 Sep 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
corona cases crossed 2.67 crore in the world and over 8.79 lakh deaths
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विश्व में शनिवार तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.67 करोड़ जबकि मृतकों की संख्या 8.79 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष तजानी मुहम्मद बंदे ने चेताया है कि कोविड-19 का टीका सभी जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध होना चाहिए। क्योंकि एक देश के भी छूटने पर संक्रमण का संकट दोबारा खड़ा हो सकता है।

विज्ञापन


विश्व निकाय का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दुनिया के कई बड़े देश कोरोना वायरस का टीका बनाने में जुटे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने कहा, कोविड-19 के टीके की अहम कुंजी समावेश ही है क्योंकि बिना समावेश जो पहले ही पीछे छूट गए हैं, वे आगे भी पीछे ही रह जाएंगे और ऐसे में हम शांति की गारंटी नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन



मुहम्मद बंदे एक साक्षात्कार में उन बयानों पर टिप्पणी कर रहे थे जिसमें टीके का विकास कर रही कंपनियों एवं देशों द्वारा इसे सभी के लिए उपलब्ध कराने की बात कही गई है। उन्होंने इसे महत्वपूर्ण करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि टीका उपलब्ध होने के बाद इसके खरीदने की सामर्थ्य एवं पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नियम तय होंगे और समझौता होगा। इस बीच, अमेरिका और ब्राजील में संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई।


ईरान : चिंताओं के बीच स्कूल खुले
ईरान में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार पर चिंताओं के बावजूद 1.5 करोड़ छात्रों के लिए सात महीने से बंद पड़े स्कूल शनिवार को दोबारा खुल गए। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा, इस साल हम अपने कंधों पर छात्रों की जिम्मेदारी का भारी बोझ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य समाज के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

पाकिस्तान : संक्रमण के 513 नए मामले
पाकिस्तान में कोरोना के 513 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 2,98,025 हो गई है। वायरस से पिछले 24 घंटों में पांच नई मौतें होने के बाद कुल मृतकों की संख्या 6,340 हो गई है।

ब्राजील : 24 घंटों में 51,194 नए मामले
ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 51,194 नए मामले सामने आए हैं। इसी अवधि के दौरान 907 लोगों की मौत हो गई। महामारी शुरू होने के बाद से ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 41 लाख के पार पहुंच गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक ब्राजील में मृतकों की संख्या बढ़कर 1.25 लाख से पार हो गई है।

मेक्सिको में कोरोना के 6,196 नए मामले
मेक्सिको में कोविड-19 के 6,196 नए मामले सामने आए है, जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6.23 लाख पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में महामारी से 522 और मरीजों की मौत पिछले 24 घंटों में हो गई है।


ऑस्ट्रेलिया : रैलियों में शामिल न होने की अपील
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित विक्टोरिया राज्य की पुलिस ने लोगों से मेलबर्न में शनिवार को आपातकाल के खिलाफ होने वाली रैलियों में शामिल न होने की अपील की है। देश में मौत का आंकड़ा बढ़कर 748 हो गया है। विक्टोरिया में संक्रमण के 76 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 11 और लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed