फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona 19: Hajj practices changed in Mecca, impacted on Saudi Arabias earnings of billions of dollars

कोरोना-19: मक्का में बदले हज के तौर-तरीके, सऊदी अरब की अरबों डॉलर की कमाई पर पड़ा असर

Sun, 18 Jul 2021 08:33 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, मक्का।
पीटीआई, मक्का। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 18 Jul 2021 08:33 PM IST
सार

हज यात्रा पर लगातार दूसरे साल कोरोना वायरस के साए के बीच रविवार को हजारों मुस्लिम तीर्थयात्री इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का के आसपास एकत्रित हुए, हालांकि इस दौरान वे एक दूसरे से दूरी बनाए हुए और मास्क लगाए दिखे।

विज्ञापन
Corona 19: Hajj practices changed in Mecca, impacted on Saudi Arabias earnings of billions of dollars
हज यात्री

विस्तार

कोविड-19 से पहले जहां दुनियाभर से लगभग 25 लाख मुस्लिम हज यात्रा पर आते थे, वहीं पहले की तुलना में इस बार इनकी संख्या लगभग न के बराबर है। कोविड-19 के चलते इन दो वर्षों में न केवल सऊदी अरब से बाहर के लोगों के लिए इस्लाम के इस अरकान को पूरा करने की कसक बाकी रही है बल्कि इससे सऊदी अरब को हर साल होने वाली अरबों डॉलर की आमदनी भी प्रभावित हुई।

विज्ञापन


पांच दिन चलती है हजयात्रा
हजयात्रा लगभग पांच दिन तक चलती है, लेकिन परंपरागत रूप से मुसलमान समय से हफ्तों पहले मक्का पहुंचना शुरू कर देते हैं। हज का समापन ईद-अल-अजहा के त्योहार के साथ होता है, जिसे दुनिया भर के गरीबों के बीच मांस के वितरण के लिये जाना जाता है।
विज्ञापन


टीका लगवाने वालों को मिली थी इस साल हज की इजाजत
इस साल, टीका लगाए हुए 60 हजार से ज्यादा सऊदी नागरिकों या निवासियों को हज की अनुमति दी गई है। यह संख्या पिछले साल प्रतीकात्मक हज करने वालों की तुलना में बहुत अधिक है। पिछले साल सऊदी अरब में रह रहे केवल एक हजार लोगों ने ही हज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिटाइजेशन के लिए रोबोट तैनात
कोविड-19 के चलते इस बार हज के लिए अलग इंतजाम किए गए हैं। काबा के आसपास सैनिटाइजेशन के लिए रोबोट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा स्मार्ट ब्रेसलेट के जरिये लोगों की जांच की जा रही है। इस ब्रेसलेट के जरिये हज यात्री के ऑक्सीजन स्तर और टीकाकरण संबंधी जानकारी का पता लगाया जाता है। साथ ही इसके जरिये आपात स्थिति में मदद भी मांगी जा सकती है।


दिन में कई बार होती है मस्जिद की सफाई और सैनिटाइजेशन
इसके अलावा सफाईकर्मी दिन में कई बार मस्जिद अल हरम की सफाई और सैनिटाइजेशन का काम करते हैं। इसी मस्जिद के अंदर काबा स्थित है। जीवन में कम से कम एक बार किया जाने वाला हज इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। इस दौरान, पैगंबर मोहम्मद के जीवन से जुड़े स्थलों की यात्रा की जाती है। हज को गुनाहों से तौबा करने और मुसलमानों के बीच एकता का पैगाम देने का अवसर माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed