फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona: 11 lakh new patients in a day in America, hospitalisations all-time high

कोरोना: अमेरिका में एक दिन में 11 लाख नए मरीज, भर्ती होने वालों की संख्या भी सर्वाधिक

Tue, 11 Jan 2022 09:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 11 Jan 2022 09:38 AM IST
सार

अमेरिका में इससे पहले 3 जनवरी को 10 लाख 3 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले थे। बढ़ते मरीजों से पता चलता है कि अमेरिका में तेजी से फैलने वाला ओमिक्रॉन कहर बरपा रहा है।

विज्ञापन
Corona: 11 lakh new patients in a day in America, hospitalisations all-time high
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter/WRAIR

विस्तार

ओमिक्रॉन वैरिएंट को भले कम घातक बताया जा रहा है, लेकिन अमेरिका में नए कोरोना मरीजों की संख्या नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। सोमवार को देश में 11 लाख से ज्यादा मरीज मिले हैं। वहीं अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या भी अब तक की सर्वाधिक हो गई है। 

विज्ञापन


अमेरिका में इससे पहले 3 जनवरी को 10 लाख 3 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले थे। बढ़ते मरीजों से पता चलता है कि अमेरिका में तेजी से फैलने वाला ओमिक्रॉन कहर बरपा रहा है। चिंताजनक वैरिएंट माने गए ओमिक्रॉन ने अमेरिका के अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा दी है। पिछले साल जनवरी में यह संख्या 1,32,051 के मुकाबले बीत तीन सप्ताहों में यह संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को अमेरिका में कुल कोविड-19 मामले 6 करोड़ तक पहुंच गए। देश में जनवरी 2020 के बाद से अब तक 8,37,594 मौतें भी हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में स्टॉफ की कमी, रोकी सर्जरी
बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण कोविड रोगियों के भर्ती तेजी से बढ़ रही है इसलिए अमेरिका के कई अस्पतालों ने अन्य रोगियों की सर्जरी रोक दी है। आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में प्रति 10 लाख लोगों पर 2130 से ज्यादा मरीज रोज संक्रमित मिल रहे हैं। इसके साथ ही वह महामारी को लेकर ब्रिटेन की राह पर आगे बढ़ रहा है। 


उधर, फ्रांस में कोविड-19 मामलों में चिंताजनक वृद्धि जारी है। वहां के हालात ब्रिटेन जैसे हैं। सात दिनों के औसत के अनुसार फ्रांस में प्रति 10 लाख लोगों पर करीब 4,000 दैनिक मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed