{"_id":"6181004779a4d33c33387833","slug":"cop26-summit-glasgow-pm-narendra-modi-says-climate-change-threatens-the-whole-world-big-destruction-due-to-natural-disaster-in-small-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले: जलवायु परिवर्तन से पूरी दुनिया को खतरा, छोटे देशों में प्राकृतिक आपदा से बड़ी बर्बादी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पीएम मोदी बोले: जलवायु परिवर्तन से पूरी दुनिया को खतरा, छोटे देशों में प्राकृतिक आपदा से बड़ी बर्बादी
Tue, 02 Nov 2021 02:39 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्लासगो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्लासगो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:39 PM IST
सार
पीएम मोदी ने कहा कि अगर जलवायु के मुद्दे पर पर ध्यान नहीं दिया गया तो प्राकृतिक आपदा आने की संभावना है जिससे छोटे देशों में अधिक बर्बादी हो सकती है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन में एक बार फिर बड़े देशों को चेताते हुए कहा कि पिछले कुछ दशकों ने सिद्ध किया है कि जलवायु परिवर्तन के प्रकोप से कोई भी अछूता नहीं है। विकसित देश हों या फिर प्राकृतिक संसाधनों से धनी देश सभी के लिए ये बहुत बड़ा खतरा है। इसमें भी जलवायु परिवर्तन से सब से अधिक खतरा स्मॉल आईलैंड डेवलपिंग स्टेट्स को है। छोटे देशों के लिए यह जीवन और मृत्यु का मामला है, उनके अस्तित्व के लिए एक चुनौती है। जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली आपदाएं उनके लिए तबाही का कारण बन सकती हैं। यह न केवल उनके जीवन के लिए बल्कि उनकी अर्थव्यवस्था के लिए भी एक चुनौती है।
विज्ञापन
'इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर रिसाइलेंट आईलैंड स्टेट्स' की लॉन्चिंग के लिए बधाई
पीएम मोदी ने कहा कि 'इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर रिसाइलेंट आईलैंड स्टेट्स' का लॉन्च एक नई आशा जगाता है, नया विश्वास देता है। ये सबसे कमजोर देशों के लिए कुछ करने का संतोष प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिस्टेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को बधाई देता हूं। इस महत्वपूर्ण मंच पर मैं ऑस्ट्रेलिया और यूके समेत सभी सहयोगी देशों और विशेष रूप से मोरेसेस और जमैका समेत छोटे द्वीप समूहों के नेताओं का स्वागत करता हूं।
विज्ञापन
इसरो SIDS के लिए एक स्पेशल डेटा विंडो का निर्माण करेगी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की स्पेस एजेंसी इसरो, स्मॉल आईलैंड डेवलपिंग स्टेट्स(SIDS) के लिए एक स्पेशल डेटा विंडो का निर्माण करेगी। इससे SIDS को सैटेलाइट के माध्यम से सायक्लोन, कोरल-रीफ मॉनीटरिंग, कोस्ट-लाइन मॉनीटरिंग आदि के बारे में समय रहते जानकारी मिलती रहेगी।
विज्ञापन
IRIS की लॉन्चिंग अहम: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि एकीकृत जोखिम सूचना प्रणाली (IRIS) की लॉन्चिंग को बहुत अहम मानता हूं। IRIS के माध्यम से सिड्स को प्रौद्योगिकी, वित्तिय सहायता, जरूरी जानकारी तेजी से जुटाने में आसानी होगी। स्मॉल आईलैंड डेवलपिंग स्टेट्स में क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रोत्साहन मिलने से वहां जीवन और आजीविका दोनों को लाभ मिलेगा।