US: एलेक्स कूपर के पॉडकास्ट में हैरिस के शामिल होने पर विवाद, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वार्थी हैं उपराष्ट्रपति
एलेक्स कूपर का पॉडकास्ट कॉल हर डैडी महिलाओं के बीच लोकप्रिय है। इसमें अधिकतर महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य, रिश्तों को लेकर चर्चा की जाती है। हाल ही में कमला हैरिस इस पॉडकास्ट में शामिल हुईं थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलेक्स कूपर के पॉडकास्ट कॉल हर डैडी में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के शामिल होने पर विवाद शुरू हो गया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने हैरिस के पॉडकास्ट में शामिल होने की निंदा की है। डोनाल्ड ट्रंप के वार रूम की ओर से पोस्ट किया गया कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस बेहद स्वार्थी हैं और उन्होंने घृणित कार्य किया है। एक ओर जहां अमेरिका के संघीय प्रदेश तूफान की विभीषिका झेल रहे थे, तो हैरिस को बहुत अच्छी फीलिंग आ रही थी। ट्रंप वार रूम की ओर से आए बयान पर एलेक्स कूपर ने प्रतिक्रिया दी है कि उनका भी पॉडकास्ट में स्वागत है।
दरअसल एलेक्स कूपर का पॉडकास्ट कॉल हर डैडी महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें अधिकतर सेक्स, महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य, रिश्तों को लेकर चर्चा की जाती है। हाल ही में अमेरिका में आए हेलेन तूफान के बीच कमला हैरिस इस पॉडकास्ट में शामिल हुईं थी। इसे अब लाइव कर दिया गया। कमला हैरिस के पॉडकास्ट में शामिल होने का तमाम अमेरिकी लोगों ने समर्थन किया। इस पॉडकास्ट में हैरिस ने गर्भपात के बारे में बात की थी। इसे ट्रंप वार रूम की ओर से घृणित बताया गया।
ट्रंप के बयान को लेकर एलेक्स कूपर ने कहा कि मैं राजनीति में दखल नहीं देना चाहती हूं। क्योंकि मेरा पॉडकास्ट मानसिक स्वास्थ्य, रिश्तों और सेक्स को लेकर है। मैं इसे लेकर ईमानदार हूं। मगर चुनाव में महिलाओं को लेकर बात हो रही है, तो मेरा इसमें शामिल होना जरूरी है। मगर मेरा लक्ष्य किसी को राजनीतिक विचारधारा को बदलना नहीं है। एलेक्स ने कहा कि पॉडकास्ट में हुई बातचीत एकतरफा नहीं होती। इसलिए मैनें डोनाल्ड ट्रंप से भी हमारे शो में आने के लिए कहा है। अगर वह देश में महिलाओं के अधिकारों के बारे में सार्थक बातचीत करना चाहते हैं तो कॉल हर डैडी पर उनका स्वागत है।
पॉडकास्ट में कमला हैरिस ने कहा था कि ट्रंप ने महिलाओं और गर्भपात को लेकर झूठ फैलाया था। वह आदमी झूठ से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब मैं अटॉर्नी जनरल के तौर पर इसे देश में सबसे बड़े राज्य की शीर्ष कानूनी अधिकारी थी तो मुझे पूरा अहसास था कि मेरे द्वारा बोले गए शब्द किसी व्यवसाय या निगम से जुड़े तो नहीं हैं। साथ ही यह पूरे बाजार को हिला सकते हैं। लेकिन एक व्यक्ति इतना लापरवाह और गैर जिम्मेदार है, जो हमारे देश में भय और बंटवारे के लिए झूठ बोल रहा है। वह सोचता है कि उसे अमेरिका का राष्ट्रपति होना चाहिए। यह गलत है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.