फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Congressman Tom Suozzi publicly apologised with Indian Americans over his Kashmir remark

कश्मीर पर दिए बयान से पलटे अमेरिकी सांसद, भारतीय समुदाय से मांगी माफी

Tue, 13 Aug 2019 10:51 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 13 Aug 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Congressman Tom Suozzi publicly apologised with Indian Americans over his Kashmir remark
टॉम सुओजी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अमेरिकी कांग्रेस सांसद टॉम सुओजी ने अमेरिका में रहने वाले भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों से माफी मांगी है। यह माफी उन्होंने पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए अपने बयान की वजह से मांगी है। सार्वजनिक माफी जारी करते हुए उन्होंने कहा, 'यह मेरी गलती थी कि पत्र लिखने से पहले मैंने अपने भारतीय अमेरिकी दोस्त और समर्थकों से बात नहीं की।'

विज्ञापन


नौ अगस्त को माइक पॉम्पियो को भेजे गए विस्तृत पत्र में सुओजी ने ट्रंप प्रशासन से कश्मीर पर ध्यान देने की मांग की थी। उनका कहना था कि भारत सरकार के हाल के कदम से कश्मीर में जनता का चैन खत्म हो गया है और कई तरह के खतरे पैदा हो गए हैं। कश्मीर को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा था कि भारत सरकार के इस फैसले से कश्मीरियों के कदम आतंकवाद की ओर बढ़ेंगे।
विज्ञापन


सुओजी ने पत्र में कहा था कि मुझे डर है कि नरेंद्र मोदी सरकार का फैसला पहले से जारी तनाव को और बढ़ाने का काम करेगा। प्रधानमंत्री इमरान खान की हालिया अमेरिकी यात्रा दिखाती है कि दोनों देश अब आतंकवाद-निरोध और अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान की सीमा पर अन्य सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर एक साथ काम कर रहे हैं। भारत सरकार के हालिया कदम इस बात की मांग करते हैं कि हमें उस क्षेत्र पर ध्यान देने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुओजी न्यूयॉर्क के जिस इलाके का प्रतिनिधित्व करते हैं वहां पर बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। उनके इस पत्र का काफी विरोध हुआ था। भारतीय अमेरिकियों का कहना था कि कश्मीर हमारा आंतरिक मसला है और सरकार को उसके लिए कानून बनाने का अधिकार है। सुओजी जब चुनाव में खड़े हुए थे तो बड़े पैमाने पर भारतीयों ने उनका प्रचार किया था और उन्हें वोट भी दिए थे। मगर जम्मू-कश्मीर को लेकर उनके रुख से भारतीय समर्थक भड़क गए थे। जिसके कारण उन्हें माफी मांगनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed