{"_id":"61af16c7987ab432f419975c","slug":"congressman-raja-krishnamoorthi-says-kashmiri-pandits-one-of-the-most-successful-indian-american-communities","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सांसद बोले: 'कश्मीरी' पंडित सबसे सफल भारतीय अमेरिकी समुदायों में से एक, आपने कठिन चुनौतियों को पार किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी सांसद बोले: 'कश्मीरी' पंडित सबसे सफल भारतीय अमेरिकी समुदायों में से एक, आपने कठिन चुनौतियों को पार किया
Tue, 07 Dec 2021 01:39 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:39 PM IST
सार
भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने पिछले हफ्ते अमेरिकी कैपिटल में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के एक रिसेप्शन और निजी स्क्रीनिंग के मौके पर कश्मीरी पंडित की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Raja Krishnamoorthi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के एक सांसद ने कश्मीरी पंडित की जोरदार प्रशंसा करते हुए कहा कि कश्मीरी पंडित सबसे सफल भारतीय-अमेरिकी समुदायों में से एक हैं। भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि अमेरिका और दुनिया भर में इस समुदाय के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अतीत में आपने जिन चुनौतियों का सामना किया है, उन चुनौतियों पर काबू पाने की तुलना में अन्य सभी चुनौतियों फीकी हैं।
विज्ञापन
कश्मीरी पंडित को जीवन का वास्तविक अर्थ सही से पता:राजा कृष्णमूर्ति
उन्होंने कश्मीरी पंडित द्वारा सामना किए गए चुनौतियों के बारे में आगे कहा कि जब आप अपनी जिंदगी को बचाने के लिए लड़ते हैं, जब आपको संपत्ति से वंचित कर दिया जाता है, तो जीवन का वास्तविक अर्थ जानते हैं। आप जानते हैं कि आप किसी भी जगह रहें, इसको कैसे महत्व देना है, इसे कैसे करना है और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कोई अपनी विरासत और जड़ों को याद रखें।
विज्ञापन