फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Congo Unrest: Increasing conflict in Eastern Congo, M23 rebels capture Kavumu airport

Congo Unrest: पूर्वी कांगो में लगातार बढ़ रहा संघर्ष, एम 23 विद्रोहियों ने कावुमु हवाई अड्डे पर किया कब्जा

Fri, 14 Feb 2025 08:14 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गोमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गोमा Published by: बशु जैन Updated Fri, 14 Feb 2025 08:14 PM IST
सार

लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के पूर्वोत्तर हिस्से में रवांडा समर्थित विद्रोहियों ने अब कावुमु हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया है। एम 23 विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने दक्षिण किवु प्रांत को सेवा देने वाले कावुमु हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले जनवरी में विद्रोहयों ने गोमा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया था।

विज्ञापन
Congo Unrest: Increasing conflict in Eastern Congo, M23 rebels capture Kavumu airport
कांगो में विद्रोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के पूर्वोत्तर हिस्से में रवांडा समर्थित विद्रोहियों ने अब कावुमु हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया है। एम 23 विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने दक्षिण किवु प्रांत को सेवा देने वाले कावुमु हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले जनवरी में विद्रोहयों ने गोमा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया था। पीटीआई ने एपी के हवाले से बताया कि कावुमु राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कब्जे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्रोही एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर थे। जहां विद्रोहियों और कांगो सेना के बीच लड़ाई हुई थी। कांगो में दशकों से संघर्ष जारी है। पूर्वी हिस्से में हिंसा बढ़ी है। इस क्षेत्र में 120 से अधिक सशस्त्र समूह संघर्ष में शामिल हैं, जिनमें से अधिकतर जमीन और कीमती खनिजों की खदानों पर नियंत्रण पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। जबकि कुछ अपने समुदायों की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं। कांगो में दशकों से चल रहे संघर्ष की वजह अब तक 60 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। यह दुनिया के सबसे बड़े मानवीय संकटों में से एक है।
विज्ञापन


इससे पहले जनवरी में एम 23 विद्रोहियों ने कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद लड़ाई में लगभग 3,000 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों हजारों लोग बेघर हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमा पूर्वी कांगो का एक प्रमुख व्यापारिक और मानवीय केंद्र है। शहर में 20 लाख लोग रहते हैं, जिनमें हजारों विस्थापित भी शामिल हैं। यहां एम23 के विद्रोही लगातार कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। एम23 को रवांडा का समर्थन प्राप्त है। उसने 2012 में भी गोमा पर अस्थायी रूप से कब्जा कर लिया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद पीछे हट गया था। 2021 के अंत से यह समूह फिर सक्रिय हो गया है और पूर्वी कांगो के खनिज-संपन्न क्षेत्रों पर कब्जे के लिए लड़ रहा है। कांगो सरकार और संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों का आरोप है कि रवांडा इस समूह को हथियार और प्रशिक्षण दे रहा है, जिसे रवांडा ने खारिज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed