फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Congo says 129 inmates died during an attempted jailbreak in the capital, many of them in a stampede

Congo: जेल तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे 129 कैदियों की मौत; ज्यादातर की जान भगदड़ में गई

Tue, 03 Sep 2024 11:44 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा (कांगो)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा (कांगो) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 03 Sep 2024 11:44 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, 1,500 लोगों की क्षमता वाली कांगो की मुख्य जेल मकाला में 12,000 से ज्यादा कैदी हैं। इनमें से ज्यादातर के केस अदालतो में लंबित हैं।

विज्ञापन
Congo says 129 inmates died during an attempted jailbreak in the capital, many of them in a stampede
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित कांगो की मुख्य जेल से भागने की कोशिश कर रहे कम से कम 129 लोगों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर की मौत भगदड़ की वजह से बताई जा रही है। कांगो के गृह मंत्री जैकमिन शबानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि सोमवार तड़के किंशासा में मकाला जेल से भागने की कोशिश कर रहे 24 कैदियों को चेतावनी देने के बाद गोली मार दी। इसके बाद जेल में भगदड़ के हालात बन गए। देखते ही देखते सैकड़ां लोग खूनइ से लथपथ जमीन पर गिर गए। अब तक जानकारी के मुताबिक, 129 कैदियों की मौत हो चुकी है। संख्या बढ़ भी सकती है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, 1,500 लोगों की क्षमता वाली कांगो की मुख्य जेल मकाला में 12,000 से ज्यादा कैदी हैं। इनमें से ज्यादातर के केस अदालतो में लंबित हैं। यहां पहले भी जेल से भागने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। 2017 में एक धार्मिक संप्रदाय के हमलों में दर्जनों लोगों को छुड़ाया गया था।
विज्ञापन


मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि जेल के अंदर गोलीबारी रविवार आधी रात से शुरू होकर सोमवार सुबह तक चली। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पहले बताया था कि घटना के दौरान केवल दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, हालांकि, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस आंकड़ों पर सवाल उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed