फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Confident and upbeat administration: Jaishankar on Trump 2.0, return of undocumented Indians, trade with Pak

Trump 2.0: जयशंकर बोले- अमेरिका की ट्रंप सरकार आत्मविश्वास से भरी; आव्रजन नीति और पाकिस्तान मुद्दे पर भी बोले

Thu, 23 Jan 2025 08:47 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 23 Jan 2025 08:47 AM IST
सार

ट्रंप 2.0 के शपथ समारोह में शामिल होने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत रवाना हो गए हैं। वहीं उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को 'बहुत आश्वस्त और उत्साहित प्रशासन' बताया हैं। इसके साथ ही उन्होंने अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों को वैध तरीके से भेजने की बात की और ये भी बताया कि पाकिस्तान के साथ व्यापार फिर से शुरू करने पर कोई बातचीत नहीं हुई है।

विज्ञापन
Confident and upbeat administration: Jaishankar on Trump 2.0, return of undocumented Indians, trade with Pak
वाशिंगटन डीसी में विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : X / @DrSJaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री जयशंकर ने भारतीय पत्रकारों के समूह की प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, 'मैंने जो देखा वह वास्तव में एक बहुत ही आत्मविश्वासी और उत्साहित आने वाला प्रशासन था। मेरा मतलब है कि यह भावना कि 'देखिए, हमें काम पूरा करना है'।' भारतीय विदेश मंत्री 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए भारत सरकार के प्रतिनिधि थे। बता दें कि, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ समारोह में शामिल होने के बाद नए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज के साथ बैठकें कीं और एक बहुपक्षीय क्वाड बैठक में भाग लिया, इसके अलावा नए ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन


'अमेरिकी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री के बीच बहुत अच्छा रिश्ता'
जयशंकर ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है। साथ मिलकर काम करने का इतिहास रहा है।' 'पिछले 48 घंटों में मैंने जो उत्साह और आत्मविश्वास देखा है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि यह एक असाधारण रूप से सक्रिय प्रशासन है। और सिर्फ पिछले 48 घंटे ही नहीं, बल्कि वे पदभार संभालने से पहले भी बहुत सक्रिय थे। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने पहली बार किसी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।
विज्ञापन


'भारत हमेशा अवैध भारतीयों की वैध वापसी के लिए तैयार'
वहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत हमेशा अवैध भारतीयों की वैध वापसी के लिए तैयार है। बुधवार को उन्होंने कहा कि नई दिल्ली अभी भी अमेरिका से उन लोगों की पुष्टि करने की प्रक्रिया में है जिन्हें भारत भेजा जा सकता है और ऐसे व्यक्तियों की संख्या अभी निर्धारित नहीं की जा सकती है। "एक सरकार के रूप में, हम स्पष्ट रूप से कानूनी गतिशीलता के बहुत समर्थक हैं क्योंकि हम वैश्विक कार्यस्थल में विश्वास करते हैं। हम चाहते हैं कि भारतीय प्रतिभा और भारतीय कौशल को वैश्विक स्तर पर अधिकतम अवसर मिले। साथ ही, हम इस बात पर भी दृढ़ता से कायम हैं कि हम कानूनी गतिशीलता के पक्ष में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'हम अवैध आवागमन और प्रवास का विरोध करते हैं'
भारतीय पत्रकारों के एक समूह से जयशंकर ने कहा, 'हम अवैध आवागमन और अवैध प्रवास का विरोध करते हैं।' 'क्योंकि आप भी जानते हैं कि जब कोई अवैध काम होता है, तो उसके साथ कई अन्य अवैध गतिविधियां भी जुड़ जाती हैं, जो वांछनीय नहीं है। यह निश्चित रूप से प्रतिष्ठा के लिहाज से अच्छा नहीं है। इसलिए, प्रत्येक देश के साथ, और अमेरिका कोई अपवाद नहीं है, हमने हमेशा यह कहा है कि यदि हमारा कोई नागरिक वहां अवैध रूप से है, और यदि हमें यकीन है कि वे हमारे नागरिक हैं, तो हम हमेशा उनकी वैध भारत वापसी के लिए तैयार हैं'।



'पाकिस्तान के साथ व्यापार फिर से शुरू करने पर कोई बातचीत नहीं'
इस दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू करने पर पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'पिछले साल के बाद से पाकिस्तान के साथ व्यापार पर कोई बातचीत नहीं हुई है और न ही उनकी तरफ से कोई पहल हुई है।' उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार कभी बंद नहीं किया और इस संबंध में फैसला पाकिस्तान सरकार ने 2019 में लिया था।

'रुबियो और वाल्ट्ज के साथ बांग्लादेश की स्थिति पर हुई चर्चा'
वहीं विदेश मंत्री ने बताया कि उन्होंने नवनियुक्त अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज के साथ बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने कहा, मैंने इस अवसर पर कई मुद्दों पर बात नहीं कि, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि सैन फ्रांसिस्को में हमारे वाणिज्य दूतावास पर हमला एक बहुत ही गंभीर मामला है। यह ऐसा मामला है जिसके लिए हम जवाबदेही की उम्मीद करते हैं और हम यह देखना चाहेंगे कि जिन लोगों ने ऐसा किया, उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाए।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed