AI: एआई निर्माण के लिए तकनीकी कंपनियों में होड़, अमेजन से मेटा तक इंफ्रास्ट्रक्चर उन्नत करने की योजना
एआई बुनियादी ढांचे की मांग पर कुछ एआई डेवलपर्स ने कहा, इसके लिए 1 अरब डॉलर से अधिक खर्च संभव है। मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने कहा, एआई में अगुआ बने रहने को साझेदारों के साथ अत्याधुनिक सिस्टम पर काम करने में सक्षम होना जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को लेकर पूरी दुनिया की दिग्गज तकनीकी कंपनियों में होड़ लगी है। अब ये कंपनियां एक-दूसरे को मात देने के लिए तैयार हो रही है। माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और गूगल की संस्थापक कंपनी अल्फाबेट ने यह खुलासा भी किया कि वर्ष के प्रथम तीन माह में उसने साझा तौर पर 32 अरब डॉलर से अधिक रकम डाटा सेंटर्स और अन्य पूंजीगत व्यय पर खर्च की।
प्रतिस्पर्धा के चलते ये कंपनियां एआई तकनीक के विकास को लेकर बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा, प्रणाली व प्रक्रिया को उन्नत करने की योजनाएं ला रही हैं। यही वजह है कि यदि 2023 तकनीकी उद्योग में चैटबॉट का साल था तो साल 2024 एआई का होने जा रहा है। उद्योगों में आए एआई बूम के लिए परदे के पीछे की तकनीक पर तेजी से अरबों डॉलर खर्च किए जा रहे हैं। अमेजन और मेटा, एआई के समर्थन के लिए अपने डाटा सेंटर्स को नया रूप दे रहे हैं। ये बड़ी नई सुविधाओं में निवेश कर रहे हैं। वहीं सऊदी अरब एआई के नियंत्रण के लिए सुपरकंप्यूटरर्स बना रहा है। माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और गूगल-अल्फाबेट ने निवेशकों से कहा है कि उनकी एआई खर्च में कमी की कोई योजना नहीं है। स्पष्ट संकेत हैं कि एआई बड़ा तकनीकी बुनियादी ढांचा खड़ा करने जा रहा है।
एआई का बुनियादी ढांचा
एआई बुनियादी ढांचे की मांग पर कुछ एआई डेवलपर्स ने कहा, इसके लिए 1 अरब डॉलर से अधिक खर्च संभव है। मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने कहा, एआई में अगुआ बने रहने को साझेदारों के साथ अत्याधुनिक सिस्टम पर काम करने में सक्षम होना जरूरी है।
क्लाउड कंप्यूटिंग में एआई का बढ़ता योगदान
माइक्रोसॉफ्ट अपने बनाए एआई कारोबार के वित्तीय ब्योरे की रिपोर्ट करने वाली इकलौती मुख्य तकनीकी कंपनी है। सीईओ सत्या नडेला ने कहा, एआई में निवेश माइक्रोसॉफ्ट की मुख्य क्लाउड कंप्यूटिंग पेशकश ‘एज्योर’ के लिए के एक ऐसा परिवेश तैयार कर रहा जिससे उसे नए ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद मिल रही है। यह किसी भी एआई के लिए सबसे भरोसेमंद और पंसदीदा विकल्प बन गया है। वहीं गूगल का कहना है कि उसके क्लाउड डिवीजन से बिक्री 28% बढ़ी है, जिसमें एआई का बढ़ता योगदान भी शामिल है। अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने भी शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में कहा कि एआई खास है।
धैर्य रखें निवेशक : जुकरबर्ग
मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने निवेशकों से कहा, मुझे लगता है कि एआई पर जाना सही है और हम ऐसा करने जा रहे हैं। उन्हें उस पैसे के बारे में कोई खेद नहीं है जो उनकी कंपनी एआई पर फेंक रही है। इसके लिए उन्होंने कंपनी के निवेशकों से वर्षों तक धैर्य रखने का आग्रह भी किया।
एनवीडिया अग्रणी
फिलहाल चिप बिक्री में गत वर्ष के मुकाबले तीन गुना तेजी से बढ़ी एनवीडिया कंपनी एआई क्षेत्र में अग्रणी है। माइक्रोसॉफ्ट और ओरेकल, चिप निर्माता इंटेल व सिस्को भी इस दिशा में अग्रणी बन रही हैं।