{"_id":"66391f462ef6aa35ea07d66e","slug":"columbia-university-cancels-commencement-ceremony-amid-pro-palestinian-protests-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pro-Palestinian protests: कोलंबिया विश्वविद्यालय ने रद्द किया उद्घाटन समारोह, सुरक्षा चिंताओं का दिया हवाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pro-Palestinian protests: कोलंबिया विश्वविद्यालय ने रद्द किया उद्घाटन समारोह, सुरक्षा चिंताओं का दिया हवाला
Mon, 06 May 2024 11:51 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 06 May 2024 11:51 PM IST
सार
US: कोलंबिया विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि सुरक्षा चिताओं के कारण इस साल स्नातक वर्ग के लिए एक बड़ा उद्घाटन समारोह आयोजित न करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
कोलंबिया में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई
- फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के विश्वविद्यालयों में फलस्तीन के समर्थन में छात्रों के प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी कोलंबिया विश्वविद्यालय में भी छात्र जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते विश्वविद्यालय ने अपने उद्घाटन समारोह को रद्द कर दिया। यह समारोह अगले सप्ताह के लिए तय किया गया था। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने सीएनएन को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
गाजा पट्टी में इस्राइली सुरक्षा बलों की कार्रवाई के खिलाफ अमेरिकी विश्विविद्यालयों में भड़क उठे हैं। हमास नियंत्रित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस युद्ध में अब तक 34 हजार से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
कोलंबिया विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि सुरक्षा चिताओं के कारण इस साल स्नातक वर्ग के लिए एक बड़ा उद्घाटन समारोह आयोजित न करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने सोमवार को एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि उसने 15 मई को मॉर्निंग साइड परिसर के साउथ लोन में होने वाले उद्घाटन समारोह रद्द करने का फैसला किया गया है और सभी स्कूल समारोहों को स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने कहा कि यह आने वाले दिनों में 15 मई को एक उत्सव कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा करने की योजना बना रहा है, जो स्नातकों को जश्न मनाने के लिए एक साथ आने की अनुमति देगा।
यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब न्यूयॉर्क पुलिस ने पिछले सप्ताह परिसर से 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के बाद विश्वविद्यालय ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां 17 मई तक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिसर में रहेंगी।
युद्ध के विरोध में प्रदर्शनरत छात्र परिसर से हटे
गाजा में जारी युद्ध का विरोध कर रहे छात्रों ने पुलिस से घिरे होने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया (यूएससी) में अपने शिविर से हट गए जबकि नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह बोस्टन के फेनवे पार्क में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गत माह हुई कई गिरफ्तारियों के बाद दोनों स्थानों के घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। लॉस एंजिलिस स्थित यूएससी में 94 लोगों और बोस्टन स्थित नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी में करीब 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है। हालांकि 18 अप्रैल से अब तक करीब 50 परिसरों में लगभग 2,500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।