Colombia: कोलंबियाई वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 100 से अधिक जवान थे सवार; कई लोगों के मारे जाने की आशंका
दक्षिणी कोलंबिया के पुटुमायो क्षेत्र में सोमवार को वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, हरक्यूलिस सी-130 परिवहन विमान प्यूर्टो लेगुइजामो हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान विमान में 100 से ज्यादा जवान सवार थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलंबिया में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबियाई वायुसेना का एक विमान, जिसमें 110 सैनिक सवार थे, टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके बाद से घटनास्थ्ल पर बचाव और आपातकालीन अभियान जारी हैं। फिलहाल हताहतों के बारे में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 लोगों को बचा लिया गया है।
यह भी पढ़ें - US-Iran: 'तेल बाजार को प्रभावित करने के लिए फेक न्यूज फैला रहा अमेरिका', ईरान ने ट्रंप के सभी दावों को नकारा
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही हुई दुर्घटना
कोलंबिया के पुटुमायो स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो में कोलंबियाई वायु सेना का एक हरक्यूलिस परिवहन विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि विमान में 100 से अधिक सैन्यकर्मी सवार थे। विमान से दो टुकड़ियों को स्थानातंरित किया जा रहा था। रक्षा मंत्री पेड्रो अर्नुल्फो सांचेज ने एक बयान में पुष्टि की है कि विमान सशस्त्र बलों के सैनिकों को ले जा रहा था। सैन्य इकाइयां पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।
यह भी पढ़ें - IAEA: ईरान युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंडराया बड़ा खतरा, आईईए प्रमुख ने तेल संकट को लेकर भी कही ये बात
सी-130 हरक्यूलिस विमान ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विमान कोलंबियाई वायुसेना का सी-130 हरक्यूलिस था, जो हवाई अड्डे के पास एक ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अधिकारियों ने अभी तक विमान में सवार जवानों की पूरी सूची या हताहतों के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं। कुछ स्थानीय मीडिया सूमहों का कहना है कि विमान में 110 लोग सवार थे, जबकि अन्य ने कहा है कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि विमान में यात्री थे या नहीं। बताया जा रहा है कि 20 घायल सैन्य कर्मियों को पहले ही बचा लिया गया है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.