फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Colombia: 2 days of protests leave 13 dead, over 400 injured

कोलंबिया: मौत के बाद प्रदर्शन, दो दिन में 13 मरे और 400 घायल, अब तक सात अधिकारी निलंबित  

Sat, 12 Sep 2020 08:32 PM IST
मुकेश कुमार झा एजेंसी, बोगोटा
एजेंसी, बोगोटा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 12 Sep 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Colombia: 2 days of protests leave 13 dead, over 400 injured
विरोध प्रदर्शन - फोटो : social media

कोलंबिया में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शन में दो दिन में 13 लोगों की मौत हो गई और 400 से ज्यादा घायल हो गए। यह जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि जेवियर ऑर्डोनेज नामक व्यक्ति की मौत के बाद बोगोटा में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। 

विज्ञापन


गुरुवार देर रात पुलिस के साथ झड़प होने के बाद हिंसा भड़की। रक्षा मंत्रालय के अनुसार घटना में 13 लोगों की मौत हुई है और 209 नागरिक घायल हैं, जबकि 194 अधिकारियों को चोटें आई हैं। इस दौरान शहर की दर्जनों बसें क्षतिग्रस्त हुईं हैं, जिनमें से 13 में आग लगा दी गई। 
विज्ञापन


अशांति के दौरान 60 पुलिस थानों की चारदीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। शहर में हिंसा शुरू होने के बाद रक्षा मंत्री कार्लोस होम्स ने बुधवार तड़के पुलिस हिरासत में ऑर्डोनेज की मौत के लिए पुलिस की ओर से माफी मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस संबंध में अनुशासनात्मक सुनवाई के आदेश दिए गए हैं ताकि पता लगाया जा सके कि अधिकारियों ने हत्या की है और पद का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि जांच के आगे बढ़ने से अब तक सात अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। 


ऑर्डोनेज को एक पुलिस थाने में लाया गया और इसके बाद उसे एक अस्पताल ले जाया गया। यह घटना संयुक्त राज्य अमेरिका में अश्वेत नागरिकों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव और पुलिस द्वारा अधिकारों के दुरुपयोग पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के समय ही सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed